पीएम मोदी को भारत रत्न देना का प्लान बना रही भाजपा? केंद्रीय मंत्री क्या बोले

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न दिए जाने के प्रस्ताव से जुड़ी अटकलों को लेकर जवाब दे दिया है। खास बात है कि भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर यानी गुरुवार से सेवा संकल्प अभियान शुरू कर रही है।

PM Modi Bharat Ratna
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न दिए जाने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विराम लगा दिया है। (ANI Photo/Rahul Singh)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न दिए जाने की चर्चाएं जोर पकड़ रहीं हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ऐसी किसी भी योजना से इनकार कर रही है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इन चर्चाओं पर जवाब दे दिया है। खास बात है कि ये ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत गुरुवार से करने जा रही है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर जश्न मनाया जाएगा।

भाजपा का यह अभियान 17 सितंबर से शुरू हो रहा है, जो 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। दरअसल, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री नड्डा एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी बीच सवाल किया गया कि क्या सेवा संकल्प अभियान के पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी को भारत रत्न दिए जाने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

क्या दिया जवाब

नड्डा ने भारत रत्न को लेकर कहा, 'जहां तक ​​सर्वोच्च नागरिक सम्मान की बात है, तो पार्टी ऐसे मामलों पर सही समय पर फैसला लेती है। इस मामले पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन आपका सुझाव अच्छा है।' साथ ही उन्होंने पीएम पर लग रहे तानाशाही के आरोपों का भी बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी 'दुनिया के सबसे लोकतांत्रिक नेता हैं।'

क्यों हो रहा है सेवा संकल्प अभियान

खास बात है कि मोदी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह लगातार राज्य के शीर्ष पद पर रहे। वहीं, साल 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला। तब से वह लगातार 3 बार इस पद पर रहे हैं। अब भाजपा 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत कर रही है।

नड्डा ने बताया था कि भाजपा कार्यकर्ता सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप और सेवा से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसे लेकर भारत के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम होने जा रहे हैं। खास बात है कि 17 सितंबर को ही पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन भी है। गुजरात के वडनगर में उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। 1967 में स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने घर छोड़ दिया था।

RSS से शुरुआत

खबर है कि साल 1972 में पीएम मोदी ने RSS यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से शुरुआत की थी। 1978 में उन्हें संघ का प्रचारक बनाया गया। खास बात है कि करीब 15 सालों के बाद 1987 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। साथ ही उन्हें गुजरात यूनिट में महासचिव का पद दिया गया था।

साल 2002 में वह दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। बाद में 2007 में उन्होंने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। खबर है कि उनके नाम गुजरात का सबसे लंबे समय तक सीएम बने रहने का भी रिकॉर्ड है। इसके बाद 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वह चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। साल 2013 में भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए नॉमिनेट किया था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएम मोदी को भारत रत्न देना का प्लान बना रही भाजपा? केंद्रीय मंत्री क्या बोले