क्या तिरंगा लहराना भी अपराध हो गया? जंतर-मंतर से साथियों की हिरासत पर भड़के अभिजीत दीपके

लाइव हिन्दुस्तान
share

जंतर-मंतर से सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि क्या अब तिरंगा लहराना भी अपराध हो गया है। उन्होंने कहा कि सीईसी के इस्तीफे तक अभियान नहीं रुकेगा।

Jantar mantar
अभिजीत दीपके बोले- अब क्या तिरंगा लहराना भी अपराध हो गया है

पुलिस को चकमा देकर जंतर-मंतर पर पहुंचकर तिरंगा लहराने और नारेबाजी करने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा कि क्या कि क्या अब तिरंगा लहराना भी अपराध हो गया है? आपको बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को धरना स्थलों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। पहले से ही जंतर-मंतर के आसपास जबरदस्त नाकेबंदी की गई थी।

दीपके ने कहा, "तिरंगे के साथ कॉकरोच आज तड़के दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले जंतर-मंतर में दाखिल हो गए।" उन्होंने कहा कि रांका, दास और शिंदे को टीम के अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में ले लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए दीपके ने कहा, "आप प्रतिरोध की आवाज को दबा नहीं सकते।"

सीजेपी ने बताया, क्यों गए थे जंतर-मंतर

सीजेपी सदस्यों ने कहा कि वे निर्धारित स्थल पर विरोध प्रदर्शन करने के अपने अधिकार का दावा करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने के लिए जंतर-मंतर में दाखिल हुए थे। रांका ने कहा, "जंतर-मंतर में प्रवेश कर लिया गया है। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जंतर-मंतर पर ही होगा। आप जो कर सकते हैं, करें।"

दास ने प्रदर्शन स्थल तक पहुंच पर गृह मंत्रालय के प्रतिबंधों पर सवाल उठाते हुए कहा, "हमारा जंतर-मंतर छीनने वाला गृह मंत्रालय कौन होता है? यह निर्धारित विरोध प्रदर्शन स्थल है, और हम जंतर-मंतर से ही ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे।" दास ने संविधान की एक प्रति भी दिखाई और कहा, "संविधान हमारे साथ है।"

सीजेपी सदस्यों ने "भारत माता की जय", "इंकलाब जिंदाबाद" और "जय भीम" के नारे लगाए। उन्होंने क्रांतिकारी कविता "सरफरोशी की तमन्ना" भी गाई और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सीजेपी के बयान में कहा गया, "किला बने जंतर-मंतर पर पुनः अधिकार कर लिया गया है।"

एक दिन पहले संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया था कि यह कदम सार्वजनिक असहमति को कुचलने और लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं को सीमित करने के प्रयास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक प्रदर्शन स्थल अब प्रभावी रूप से अपने मूल उद्देश्य के काम का नहीं रह गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रदर्शनों के खिलाफ एक प्रतिकूल माहौल बनाने का आरोप लगाया। 'एक्स' पोस्ट में उन्होंने घोषणा की, "अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा!"

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतिरंगा लहराना भी अपराध हो गया? जंतर-मंतर से साथियों की हिरासत पर भड़के दीपके