खामेनेई की मौत के बाद 'बेकाबू' IRGC, कुवैत की 'गलती' से गिरे अमेरिका के 3 फाइटर जेट; टॉप-5

Mar 02, 2026 06:57 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ईरान संग में जारी तनाव के बीच कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, सभी छह एयरक्रू सदस्य सुरक्षित रूप से ईजेक्ट हो गए, उन्हें बचा लिया गया है और वे स्थिर हालत में हैं।

खामेनेई की मौत के बाद 'बेकाबू' IRGC, कुवैत की 'गलती' से गिरे अमेरिका के 3 फाइटर जेट; टॉप-5

Top News Today: लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार हिजबुल्लाह की सभी सैन्य और सुरक्षा गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रही है। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया है। दूसरी ओर ईरान संग में जारी तनाव के बीच कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, सभी छह एयरक्रू सदस्य सुरक्षित रूप से ईजेक्ट हो गए, उन्हें बचा लिया गया है और वे स्थिर हालत में हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

मध्य पूर्व में तनाव के बीच लेबनान का बड़ा फैसला

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को घोषणा की कि सरकार हिजबुल्लाह की सभी सैन्य और सुरक्षा गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा रही है। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य लेबनानी क्षेत्र से अपनी वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार करता है और युद्ध-शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है। उन्होंने हिजबुल्लाह की गतिविधियों को 'गैरकानूनी' करार देते हुए मांग की कि समूह अपने हथियार लेबनानी राज्य को सौंप दे और अपनी भूमिका को केवल राजनीतिक क्षेत्र तक सीमित कर ले। पढ़ें पूरी खबर...

कुवैत ने गलती से अमेरिका के तीन F-15E लड़ाकू विमानों को मार गिराया

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, सभी छह एयरक्रू सदस्य सुरक्षित रूप से ईजेक्ट हो गए, उन्हें बचा लिया गया है और वे स्थिर हालत में हैं। यह घटना ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुई, जब कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम ने इन विमानों को दुश्मन के रूप में पहचान लिया। कुवैत ने इस घटना को स्वीकार किया है और अमेरिकी सेना ने कुवैती रक्षा बलों के सहयोग की सराहना की है। पढ़ें पूरी खबर...

खामेनेई की मौत के बाद IRGC बेकाबू

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद वहां के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अब स्वतंत्र रूप से बदले की कार्रवाई कर रहा है और हमले कर रहा है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघाची ने दावा किया है कि ओमान पर हमला करना देश की प्राथमिकता या चॉइस में शामिल नहीं था, लेकिन IRGC ने उस पर हमले किए। इससे इस बात की संभावना मजबूत हो रही है कि अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद IRGC के सैनिक बेकाबू हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

भारत और कनाडा 50 अरब डॉलर तक ले जाएंगे द्विपक्षीय व्यापार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत और कनाडा के रिश्तों में आई नई प्रगाढ़ता को दोहराते हुए कहा कि दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर सहमत हुए हैं। फिलहाल यह लगभग 13 अरब डॉलर है। नई दिल्ली में भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम अपने द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं और उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारत में अलर्ट

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध को लेकर भारत सरकार अलर्ट मोड में है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को ऐहतियात बरतने के लिए पत्र लिखा है। इसमें सांप्रदायिक हिंसा भड़कने की आशंका को लेकर सतर्क रहने की बात कही गई है। अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद भारत में कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। 28 फरवरी को जारी पत्र में चेतावनी दी गई है कि विदेशी घटनाक्रमों का असर घरेलू स्तर पर हो सकता है। इसमें खासतौर पर धार्मिक आयोजनों में होने वाली बयानबाजी का जिक्र है। पत्र में खुफिया जानकारी को तेजी से साझा करने और समय रहते कदम उठाने पर जोर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बिगड़े नहीं। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।