लालू-राबड़ी-तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, मायावती के फैसले से BSP में घमासान; पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बसपा में आकाश आनंद को पार्टी से निकाले जाने के फैसले से नाराजगी बढ़ गई है। गोहना के पूर्व प्रत्याशी धर्म सिंह गौतम ने मायावती को इस्तीफा भेज दिया है। वहीं दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं।

Top News Today
10 सितंबर की बड़ी खबरें

Top News Today: मायावती की पार्टी बसपा में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के बाद कुछ नेता मायावती से दूरी बनाने लगे हैं। मऊ की गोहना सीट से बसपा के पुराने प्रत्याशी धर्म सिंह गौतम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वे लंबे समय से बसपा के लिए काम कर रहे थे, लेकिन आकाश आनंद के साथ पार्टी का व्यवहार ठीक नहीं रहा। दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर मुश्किलें बढ़ गई हैं। आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 लोगों पर आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले में 7 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया है। अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें...

आकाश आनंद के समर्थन में मायावती से दूरी, धर्म सिंह गौतम ने दिया इस्तीफा

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित किए जाने के फैसले से पार्टी के अंदर नाराजगी बढ़ गई है। आकाश के समर्थन में कुछ नेता अब मायावती से दूरी बनाने लगे हैं। गुरुवार को मऊ जिले की गोहना विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी धर्म सिंह गौतम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आकाश आनंद के निष्कासन से नाराजगी जताते हुए अपना इस्तीफा मायावती को भेज दिया। धर्म सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से बसपा के लिए काम कर रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में आकाश आनंद के साथ हुए व्यवहार से वे असंतुष्ट थे। पढ़ें पूरी खबर...

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत 9 पर चार्ज फ्रेम

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर कानूनी दबाव बढ़ गया है। आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने मामले में अन्य 7 आरोपियों को बरी कर दिया। अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी। यह मामला लालू यादव के रेल मंत्री रहते आईआरसीटीसी के दो होटलों के संचालन का ठेका एक निजी कंपनी को दिए जाने से जुड़ा है। इसमें कथित अनियमितताओं का आरोप है। आपराधिक पहलुओं की जांच सीबीआई कर रही है, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चला रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें पूछा गया है कि क्या कार्यपालिका किसी स्पष्ट कानूनी प्रावधान या औपचारिक आदेश के बिना मेट्रो स्टेशन बंद कर सार्वजनिक सुविधा तक पहुंच सीमित कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा यूपीआई लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वाले विक्रेताओं को लोन के साथ-साथ यूपीआई से लिंक रुपे क्रेडिट कार्ड भी दिया जाएगा। योजना में तीन किस्तों में 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का लोन मिलता है। इसके अलावा ब्याज सब्सिडी, क्रेडिट गारंटी और पात्र विक्रेताओं के लिए अधिकतम 30 हजार रुपये तक का क्रेडिट कार्ड उपलब्ध होगा। शुरुआत में कार्ड की ऑपरेटिंग लिमिट 10 हजार रुपये रखी जाएगी। नियमित उपयोग और समय पर भुगतान के आधार पर यह लिमिट धीरे-धीरे बढ़ाकर 30 हजार रुपये तक की जा सकेगी। पढ़ें पूरी खबर...

न्यूट्रिशन प्रोडक्ट में कीड़े, बिपाशा बसु ने एफडीए कमिश्नर से मांगा एक्शन

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि नए खुले कंटेनर में छोटे-छोटे कीड़े दिखे। उन्होंने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। वीडियो में बिपाशा कंटेनर के पास कैमरा ले जाते हुए कहती हैं कि उत्पाद में बहुत छोटे कीड़े भरे हुए हैं और यह पैक अभी-अभी खोला गया है। उन्होंने लिखा कि अब आप ही हमारी उम्मीद हैं, ताकि जो चीजें हम खरीदें उनमें मिलावट या खराबी न हो। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलालू-राबड़ी-तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, मायावती के फैसले से BSP में घमासान; टॉप-5