ईरान के मिसाइल प्रोग्राम से इजरायल में खलबली, अमेरिका को भी दे दी टेंशन
ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को लेकर इजरायल में खलबली है। ऐसे में इजरायल ने ही डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से भी कहा है कि ईरान कभी भी हमला कर सकता है. हालांकि अमेरिकी एजेंसियों ने इस दावे को खारिज किया है।
ईरान के मिसाइल और परमाणु अभियान को लेकर इजरायल और अमेरिका में एक बार फिर खलबली मची है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इजरायल एक बार फिर ईरान पर हमले की योजना बना रहा है। हालांकि हमले से पहले वह अमेरिका के सहयोग का भी आश्वासन चाहता है। वहीं इजरायल ने ट्रंप प्रशासन से कहा है कि ईरान किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 2023 में हमास के हमले के बाद इजरायल किसी भी हमले के बाद शांत नहीं रहता है। वहीं इजरायल पहले भी ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को लेकर उसे चुनौती दे चुका है। इजरायल के अधिकारियों का कहना है कि ईरान की तरफ से हमले के 50 पर्सेंट चांस हैं। हालांकि कोई यह भी नहीं कह रहा है कि ईरान जो कुछ भी कर रहा है यह केवल एक नियमित अभ्यास का हिस्सा है।
वहीं अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि ऐसा कोई भी संकेत नहीं मिला है कि ईरान इजरायल पर हमला करने वाला है। बता दें कि जल्द ही इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका जाने वाले हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान वह इस मुद्दे को प्रमुखता से रख सकते हैं। इजरायल चाहता है कि वह अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर स्ट्राइक करे।
पिछली बार हुई ईरान और अमेरिका के हमले में ईरान के कई परमाणु ठिकाने तबाह हो गए थे।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें



