ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, तेहरान के साथ खड़ा है रूस; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Top News Today: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने युद्धविराम की किसी भी संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक देश पर हमले जारी रहेंगे, तब तक तेहरान दुश्मनों को करारा जवाब देता रहेगा।
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने युद्धविराम की किसी भी संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक देश पर हमले जारी रहेंगे, तब तक तेहरान अपनी रक्षा के लिए दृढ़ रहेगा और दुश्मनों को करारा जवाब देता रहेगा। उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को बधाई दी। पुतिन ने कहा कि रूस मौजूदा संघर्ष में ईरान के साथ अटूट और मजबूती से खड़ा है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
ईरान ने सीजफायर की संभावना से किया इनकार
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव के बीच ईरान ने युद्धविराम की किसी भी बात को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक देश पर हमले जारी रहेंगे, तब तक तेहरान अपनी रक्षा और दुश्मनों के खिलाफ करारा जवाब देने पर ही केंद्रित रहेगा। स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बगाई ने कहा कि रक्षा और दुश्मनों के खिलाफ मजबूत जवाबी कार्रवाई के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान उन ठिकानों को निशाना बनाना जारी रखेगा, जिनका इस्तेमाल आक्रामक ताकतों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन पड़ोसी मुस्लिम देशों के साथ किसी टकराव से बचेगा। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान ने विदेश में रहने वाले 'सहयोगी' ईरानियों की संपत्ति जब्त करने का ऐलान
अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच ईरान की न्यायपालिका ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार को न्यायपालिका ने घोषणा की कि विदेशों में रहने वाले उन ईरानी नागरिकों की संपत्ति जब्त की जाएगी और उन पर जुर्माना लगाया जाएगा, जो इजरायल और अमेरिका के साथ सहयोग करते पाए जाएंगे। न्यायपालिका की वेबसाइट मिजान ऑनलाइन के अनुसार, अभियोजक जनरल के कार्यालय ने कहा कि विदेश में रहने वाले वे ईरानी, जो 'अमेरिकी-जायोनी आक्रमणकारी दुश्मन' के साथ गठबंधन, समर्थन या सहयोग करते हैं, उनकी सभी संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी और उन्हें अन्य कानूनी दंडों का भी सामना करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
रूस ने ईरान के साथ खुलकर जताई एकजुटता
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को बधाई दी और कहा कि रूस मौजूदा संघर्ष में ईरान के साथ मजबूती से खड़ा है। पुतिन ने तेहरान को 'अटूट समर्थन' देने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि रूस अपने ईरानी मित्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करता है और कठिन परिस्थितियों में भी ईरान के साथ खड़ा रहेगा। पुतिन ने विश्वास जताया कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता अली खामेनेई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए ईरानी जनता को एकजुट करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड: AIMIM ने बताया 'सेल्फ डिफेंस'
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पीट-पीटकर युवक तरुण की हत्या के मामले में AIMIM ने विवादास्पद बयान दिया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के दिल्ली प्रदेश प्रमुख शोएब जमई ने इसे 'सेल्फ डिफेंस' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम महिला के साथ छेड़खानी हुई थी और तरुण कुछ लड़कों को जिम से लेकर आया था। हालांकि, जमई ने घटना की निंदा की और दोनों पक्षों को पीड़ित बताया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग डरे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भावुक हुईं विधायक मैथिली ठाकुर
बिहार की मधुबनी जिले की बेटी, प्रसिद्ध लोक गायिका और दरभंगा के अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर जयपुर के ऐतिहासिक गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं तो मंदिर का भक्तिमय माहौल उन्हें इतना भावुक कर गया कि वे फूट-फूटकर रो पड़ीं। मंदिर में गूंज रहे भजनों, घंटियों और तालियों की ध्वनि ने ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बनाया कि वे खुद को संभाल नहीं पाईं। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मैथिली ठाकुर ने कहा कि मंदिर की दिव्य ऊर्जा ने उनके हृदय के सारे बोझ हल्के कर दिए। पढ़ें पूरी खबर...
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें


