ईरान के राष्ट्रपति ने हिंदू संत के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, BRICS समिट के दौरान किससे मिले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अध्यात्मिक संवाद के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने हिंदू धर्मगुरु जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने ना केवल अपने देश का पक्ष मजबूती से रखा बल्कि उन्होंने धर्म और आस्था को भी पूरा सम्मान दिया। उन्होंने धर्मगुरुओं, कारोबारियों और बुद्धिजीवियों से भी मुलाकात की। एक खास संवाद कार्यक्रम में उन्होंने हिंदू धर्मगुरु जगद्गुरु सतीशाचार्य से मुलाकात की। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पेजेश्कियन को जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकताहै।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जगद्गुरु सतीशाचार्य से मिलकर कुछ बात करते हैं और फिर झुककर पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इस मौके पर जगद्गुरु सतीशाचार्य ने धर्म पर वक्तव्य भी दिया। धर्म संसद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज एवं पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक मूल्यों को लेकर भी चर्चा की गई। जगद्गुरु सतीशाचार्य ने कहा कि सनातन पूरी दुनिया को मानवता संदेश देता है और सबको एक परिवार के रूप में देखता है। वहीं ईरान के राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कहा कि धर्म और धार्मिक शिक्षाओं उद्देश्य मानवता की रक्षा और न्याय व्यवस्था स्थापित करना है।

प्राणियों में सद्भावना का संदेश

जगद्गुरु सतीशाचार्य ने इस कार्यक्रम में कहा, धर्म बताता है कि आप सब एक रहें। सनातन धर्म इसलिए दुनिया का सबसे पौराणिक धर्म है क्योंकि यह धर्म की जय कहता है। यह नहीं कहता कि किस धर्म की जय हो। प्राणियों में सद्भावना हो। यानी जिन लोगों में भी प्राण है उनमें सद्भावना का संदेश देता है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर यहां अबू धाबी के युवराज खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की। पिछले कुछ महीनों में ईरान द्वारा अमेरिकी हमलों के जवाब में यूएई में कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों पक्षों के संबंधों में तनाव आने के बाद यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा, ''ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।''

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsईरानी राष्ट्रपति ने हिंदू संत के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, धर्म को लेकर हुई चर्चा