Hindi NewsIndia NewsIran in India amid US Attack Fear Silence does not Reduce Dangers but
चुप्पी खतरों को कम नहीं करती, बल्कि... अमेरिकी हमले की आशंका के बीच भारत से बोला ईरान

चुप्पी खतरों को कम नहीं करती, बल्कि... अमेरिकी हमले की आशंका के बीच भारत से बोला ईरान

संक्षेप:

भारत में ईरान के दूतावास ने कहा कि देशों की चुप्पी और निष्क्रियता इन खतरों को कम नहीं करती, बल्कि वे उन्हें और बढ़ाती हैं। ये नीतियां देर-सवेर सभी देशों को प्रभावित करेंगी, चाहे उनका आकार या आर्थिक शक्ति कुछ भी हो।

Jan 14, 2026 10:28 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ईरान में महीनेभर से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच तेहरान पर अमेरिकी हमले का खतरा मंडराने लगा है। ईरान ने भी खुली चेतावनी दी है कि यदि हमला होता है तो वह भी अमेरिकी ठिकानों पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। इस बीच, भारत में मौजूद ईरान दूतावास ने अहम टिप्पणी की है। उसने कहा है कि अमेरिका लगातार टैरिफ से लेकर अन्य मामलों में नियमों को तोड़ता रहा है। इस पर देशों की चुप्पी से खतरा कम नहीं होता, बल्कि और बढ़ता ही है।

भारत में ईरान के दूतावास ने एक्स पर लिखा, ''मौजूदा ग्लोबल ऑर्डर के खिलाफ अमेरिका की एकतरफा कार्रवाइयों - जिसमें गलत टैरिफ लगाना और 66 इंटरनेशनल संस्थानों से पीछे हटना शामिल है - ने दुनिया को ग्लोबल नियमों के टूटने की तरफ धकेल दिया है। देशों की चुप्पी और निष्क्रियता इन खतरों को कम नहीं करती, बल्कि वे उन्हें और बढ़ाती हैं। ये नीतियां देर-सवेर सभी देशों को प्रभावित करेंगी, चाहे उनका आकार या आर्थिक शक्ति कुछ भी हो।"

बता दें कि अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाया है। भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया, जिसके बाद इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए, जिसमें 66 ऑर्गनाइजेशन, एजेंसियों और कमीशन के लिए अमेरिकी सपोर्ट को सस्पेंड कर दिया गया है। यह फैसला उनके एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सभी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन, जिनमें यूनाइटेड नेशंस से जुड़े ऑर्गनाइजेशन भी शामिल हैं, में भागीदारी और फंडिंग की समीक्षा के बाद लिया गया है। इसमें खास इंटरनेशनल सोलर अलायंस भी है, जिसका नेतृत्व भारत और फ्रांस कर रहे हैं।

अमेरिकी हमले का जवाब दे सकता है ईरान

यदि अमेरिका आने वाले समय में ईरान पर हमला करता है तो वह अमेरिकी बेस पर हमला करके जवाब दे सकता है। ऐसे में एक अमेरिकी अधिकारी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने बेस से कुछ लोगों को हटा रहा है। यह बात तब सामने आई जब एक सीनियर ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान ने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है कि अगर वॉशिंगटन हमला करता है तो वह अमेरिकी बेस पर हमला करेगा। ईरानी मुद्रा रियाल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरने के बाद पिछले महीने तेहरान में प्रदर्शन शुरू हुए। तब से ये प्रदर्शन सभी 31 प्रांतों में फैल चुके हैं, और आर्थिक संकट के खिलाफ आंदोलन से शुरू होकर राजनीतिक परिवर्तन की मांग में तब्दील हो गए हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;