होर्मुज पर टेंशन, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया कॉल; क्या हुई बात?

Devendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची और भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के बीच बुधवार शाम फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा स्थिति, पश्चिम एशिया में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव और द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा की।

होर्मुज पर टेंशन, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया कॉल; क्या हुई बात?

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची और भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के बीच बुधवार शाम फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा स्थिति, पश्चिम एशिया में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव और द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुद इस बातचीत की पुष्टि करते हुए एक्स पर लिखा कि आज शाम मुझे ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। हमने मौजूदा स्थिति के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। हम एक-दूसरे के साथ घनिष्ठ संपर्क में रहने पर सहमत हुए। वहीं, ईरानी दूतावास के अनुसार, दोनों पक्षों ने युद्धविराम की संभावनाओं, द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। दोनों देशों ने वर्तमान संकट के विभिन्न मुद्दों पर सहमति जताते हुए लगातार संपर्क बनाए रखने का फैसला किया है।

'पश्चिम एशिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है भारत'

इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई के उप प्रतिनिधि मोहम्मद हुसैन जियायेनिया ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रही जंग को समाप्त करने में हर देश अपनी भूमिका निभा सकता है। मंगलवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से विशेष बातचीत में जियायेनिया ने वर्तमान संकट को ‘दमन और आत्मरक्षा’ के बीच संघर्ष बताया। उन्होंने बढ़ते मानवीय नुकसान पर चिंता जताते हुए वैश्विक समुदाय से अपनी प्राथमिकताओं पर फिर से विचार करने की अपील की।

आईआरजीसी का अमेरिका को सख्त चेतावनी

वहीं, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नौसेना ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। आईआरजीसी नौसेना के राजनीतिक उप प्रमुख मोहम्मद अकबरजादेह ने कहा कि यदि अमेरिका कोई नई गलती करता है तो ईरानी बल उसके लिए ‘आश्चर्यजनक रणनीति’ तैयार रखे हैं। प्रेस टीवी के अनुसार, उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ किसी भी नई सैन्य कार्रवाई की स्थिति में नव विकसित क्षमताओं का पूरा उपयोग किया जाएगा।

होर्मुज पर नियंत्रण नहीं छोड़ेगा ईरान

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष अलाउद्दीन बोरुजेर्दी ने बुधवार को संसद में कहा कि अमेरिका की किसी भी धमकी के बावजूद ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण कभी नहीं छोड़ेगा। सरकारी मीडिया के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास मिसाइलों और ड्रोनों का पर्याप्त भंडार है और वह इस युद्ध को कई वर्षों तक जारी रखने की क्षमता रखता है।

बोरुजेर्दी ने कहा कि ईरान के आश्चर्यजनक लचीलेपन को देखते हुए अब अमेरिका और पश्चिमी देश इस्लामी गणराज्य की सैन्य क्षमताओं को समझ चुके हैं। उन्होंने बताया कि संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ अमेरिका के साथ चल रही परोक्ष वार्ताओं का प्रबंधन कर रहे हैं, जो मिस्र और पाकिस्तान जैसे देशों के माध्यम से जारी हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें