Hindi NewsIndia NewsIran dismisses reports of Indian nationals arrested during unrest
ईरान में भारतीय नागरिकों को कर लिया गिरफ्तार? अब ईरानी राजदूत ने बताई असली बात

ईरान में भारतीय नागरिकों को कर लिया गिरफ्तार? अब ईरानी राजदूत ने बताई असली बात

संक्षेप:

ईरान में विरोध तेज होने के बाद से वहां की सरकार लगातार विदेशी तत्वों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाती रही है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

Jan 12, 2026 08:02 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ईरान में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों और बढ़ती हिंसा के बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि ईरान में कई भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहअली ने भारतीय और अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी से जुड़ी रिपोर्टों को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे केवल सत्यापित और भरोसेमंद स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजदूत फतहअली का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी (HRANA) के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत के बाद से अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 30 प्रांतों में हिंसक झड़पें सामने आई हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।

सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए ईरानी राजदूत ने कहा- ईरान में घटनाक्रम को लेकर कुछ विदेशी X अकाउंट्स पर जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठी हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे केवल भरोसेमंद स्रोतों से ही समाचार लें। वह एक ऐसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें दावा किया गया था कि ईरानी पुलिस ने 10 अफगान और 6 भारतीय नागरिकों सहित कुछ ईरानी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

ईरान में विरोध तेज होने के बाद से वहां की सरकार लगातार विदेशी तत्वों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाती रही है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, जिससे हालात को और भड़काया जा रहा है। इसी बीच भारत में भारतीय छात्रों के परिवारों को राहत देते हुए दो प्रमुख चिकित्सा संगठनों- ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशंस (FAIMA) ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र सुरक्षित हैं और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

AIMSA और FAIMA के उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मोमिन खान ने समाचार एजेंसी ANI से कहा कि हमारे सभी छात्र सुरक्षित हैं। किसी भी तरह की अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि दोनों संगठनों को ईरान के विभिन्न हिस्सों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों से सीधे अपडेट मिले हैं।

डॉ. खान के अनुसार, कई छात्रों ने स्वयं संपर्क कर अपने परिवारों के लिए संदेश भेजे हैं और आश्वस्त किया है कि वे मौजूदा हालात के बावजूद सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और छात्रों व स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।