IPS ने 500 रुपये की रिश्वत को बताया था बुरा, अब 1 करोड़ की घूस लेने के आरोप लगे

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPS यानी भारतीय पुलिस सेवा के ट्रेनी अधिकारी राहुल बंसल 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में फंसे हैं। उनके साथ 2 और लोगों का नाम भी शामिल है। खास बात है कि इसी बीच उनका रिश्वत के मुद्दे पर चर्चा करते हुए पुराना वीडियो वायरल हुआ है।

IPS Rahul Bansal
आईपीएस राहुल बंसल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के ट्रेनी IPS राहुल बंसल 1 करोड़ की रिश्वत मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 500 रुपये की रिश्वत देने के अनुभव के बारे में बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा करना उन्हें काफी खराब लगा था। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है। लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल, दिल्ली में सीबीआई कोर्ट के पास के शिकायत पहुंची है, जिसमें बंसल के साथ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा के नाम हैं। इनपर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मामले से जुड़े होने के आरोप हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि एक साइबर फ्रॉड केस को खत्म करने के लिए रुपयों की मांग की गई थी।

वायरल वीडियो में क्या

बताया जा रहा है कि बंसल का वायरल वीडियो मॉक इंटरव्यू का है। उस वीडियो में वह उस अनुभव के बारे में बात कर रहे हैं, जब उन्हें किसी अधिकारी को 500 रुपये की रिश्वत देनी पड़ गई थी। वायरल हो रहे वीडियो में वह कह रहे हैं कि उनका भाई IIT कानपुर में पढ़ाई कर रहा था और उसे पेपर प्रेजेंट करने के लिए अमेरिका जाना था।

रिश्वत देने पर क्या बोले

उन्होंने बताया कि तब पासपोर्ट और जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि समय बहुत कम था और सर्टिफिकेट के लिए उन्हें पंचायत सचिव को कुछ रिश्वत देना पड़ी थी। जब पूछा गया कि उन्हें इसके बाद कैसा लगा, तो उन्होंने कहा, 'सर बहुत बुरा लगा, क्योंकि इससे पहले 7 दिनों तक कोशिश की थी। लेकिन वो हमें इधर-उधर भेजता रहा।'

500 रुपये में हो गया तैयार

उन्होंने कहा कि जैसे ही रुपये देने के लिए तैयार हुए, तो अधिकारी काम के लिए सहमत हो गया था। उन्होंने कहा, 'एक पब्लिक सर्वेंट को ऐसा काम करते देखना बहुत ही हताश करने वाला था।' जब पूछा गया कि आपने कितने रुपये दिए थे, तो उन्होंने कहा कि 500 रुपये दिए गए थे।

क्या है ताजा मामला

आरोप हैं कि साइबर फ्रॉड से जुड़े केस को निपटाने के लिए 1 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी। अब विशेष अदालत ने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक और सीबीआई निदेशक से की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट तलब की है। शिकायतकर्ता ने यह भी काह है कि कुछ डिजिटल सबूत भी जमा कर दिए गए हैं, जिनमें व्हाट्सऐप पर बातें और कॉल रिकॉर्डिंग्स हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि 1 करोड़ रुपये का भुगतान दो किस्तों में किया गया था। दावा किया गया है कि हवाला चैनल्स के जरिए 50-50 लाख रुपये दिए गए थे। खास बात है कि IPS में आने से पहले बंसल इनकम टैक्स कमिश्नर थे। उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के सरगुजा में CSP के तौर पर हुई थी।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsIPS ने 500 रुपये की रिश्वत को बताया था बुरा, अब 1 करोड़ की घूस लेने के आरोप लगे