IPS खुदकुशी केस में अब कानूनी जंग, कोर्ट ने पूरन के परिवार को थमाया नोटिस; पुलिस के क्या आरोप?

IPS खुदकुशी केस में अब कानूनी जंग, कोर्ट ने पूरन के परिवार को थमाया नोटिस; पुलिस के क्या आरोप?

संक्षेप:

पोस्टमार्टम पर मची खींचतान के बीच चंडीगढ़ पुलिस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और आरोप लगाया है कि देरी की वजह से सबूत कमजोर हो रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने दिवंगत अधिकारी पूरन के परिवार को नोटिस जारी किया है।

Oct 14, 2025 08:17 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share

Haryana IPS Puran Kumar Case: हरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित खुदकुशी मामले में अब गतिरोध और बढ़ गया है। अब ये मामला कोर्ट की दहलीज तक जा पहुंचा है। पोस्टमार्टम पर मची खींचतान के बीच चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और आरोप लगाया है कि देरी की वजह से सबूत कमजोर हो रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने दिवंगत अधिकारी पूरन के परिवार को नोटिस जारी किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चंडीगढ़ पुलिस ने जिला अदालत में दायर अर्जी में दिवंगत दलित IPS अधिकारी के शव का पोस्टमार्टम कराने की इजाजत मांगी है। कोर्ट इस मामले पर कल सुनवाई करेगा। बता दें कि कथित खुदकुशी के आठवें दिन भी न तो पोस्टमार्टम हो सका है और न ही उनका अंतिम संस्कार हो सका है। फिलहाल उनका शव चंडीगढ़ के PGIMER के एडवांस ऑटोप्सी सेंटर में रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
भ्रष्ट अधिकारी थे पूरन कुमार; अब सुसाइड करने वाले IPS का नाम लेकर ASI ने दी जान

IAS पत्नी अमनीत पी कुमार को एक अनुरोध पत्र भेजा था

अदालत पहुंचने से पहले चंडीगढ़ पुलिस ने दिवंगत IPS अफसर की IAS पत्नी अमनीत पी कुमार को एक अनुरोध पत्र भेजा था और उनसे आग्रह किया थाा कि वह शीघ्र पीएमई (पोस्टमॉर्टम) के लिए शव की पहचान के वास्ते आगे आएं, क्योंकि यह जांच के लिए आवश्यक है लेकिन अमनीत कौर ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी और राज्य सरकार पर दबाब बनाया कि जब तक मामले में आरोपी वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती वह पोस्टमार्टम करने की इजाजत नहीं देंगी। इसके बाद मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को लंबे अवकाश पर भेज दिया।

ASI ने खुदकुशी कर मामले में लाया ट्विस्ट

दूसरी तरफ, इस मामले ने तब नाटकीय मोड़ ले लिया, जब दिवंगत IPS के गनमैन के खिलाफ लगे वसूली के आरोपों की जांच कर रहे एक ASI ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में पूरन कुमार पर भ्रष्ट होने के आरोप लगाए। संदीप कुमार लाठर नाम के इस ASI ने एक वीडियो क्लिप भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें पूरन दंपत्ति के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
पेचीदा हो गया IPS पूरन केस, SI संदीप के परिवार ने रख दी बड़ी शर्त; किस बात अड़े

7 अक्टूबर को पूरन ने की थी खुदकुशी

बता दें कि 2001 बैच के IPS अधिकारी, 52 वर्षीय पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। कुमार ने मौत से पहले कथित तौर पर लिखे आठ पन्नों के ‘अंतिम नोट’ में, हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के पूर्व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया समेत आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर कथित तौर पर उन्हें परेशान करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नोट में कुछ अन्य अधिकारियों द्वारा जाति-आधारित भेदभाव समेत कथित उत्पीड़न का भी विवरण दिया है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ आईजी के नेतृत्व में एक SIT का भी गठन किया है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।