आतंक का जाल बिछा रहा था, पाकिस्तानियों समेत धरा गया लश्कर का खूंखार आतंकी अबू हुरैरा
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए लश्कर आतंकी अबू हुरैरा को गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो पाकिस्तनी भी पकड़े गए हैं। पुलिस हुरैरा को 16 साल से ढूंढ रही थी।

आतंक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के इस अभियान में दो पाकिस्तानी आतंकवादियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा को 16 साल से ढूंढ रही थी।
कई राज्यों में छापे
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा समेत 19 स्थानों पर छापे मारे, अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। जांच के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के गहराई तक फैले नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है, जो आतंकवादियों को सहायता पहुंचाने में शामिल था।
दो पाकिस्तानी भी गिरफ्तार
अधिकारियों के अनुसार, अब्दुल्ला के अलावा एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब को भी इस बड़े अभियान में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 स्थानों पर छापे मारे और अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की।
कुल पांच आतंकी पकड़े गए
उन्होंने कहा कि जांच में गहराई तक फैले लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क का खुलासा हुआ, जो आतंकवादियों को सहायता प्रदान कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार पांच लोगों में से तीन मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा श्रीनगर के निवासी हैं।
उन्होंने कहा कि इन पर आतंकियों को शरण और भोजन समेत रसद सहायता देने का आरोप है।अधिकारियों के मुताबिक, जांच से संकेत मिले हैं कि एक विदेशी आतंकी जाली दस्तावेज और पहचान के आधार पर देश से बाहर जाने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि इसमें अन्य राज्यों में सक्रिय लश्कर नेटवर्क की मदद ली गई।
बताया गया है कि ये आतंकवादी करीब 16 साल पहले घुसपैठ करके भारत आए थे और इस दौरान कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहे। इतने वर्षों तक इन्होंने करीब 40 विदेशी आतंकियों को निर्देशित किया, जिनमें से अधिकांश को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें

