लेबर रूम में बुर्का पहनकर पहुंची इंटर्न, डॉक्टर ने बाहर निकाला; जमकर हंगामा

By Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, श्रीनगर।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि संविधान नागरिकों को अपनी मर्जी से धर्म का पालन करने का अधिकार देता है।

Intern enters labor room wearing a burqa doctor sends her out massive uproar
नर्सिंग इंटर्न का आरोप है कि उन्हें गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के लेबर रूम में बुर्का पहनने से रोका गया।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बुर्का पहनने से रोकने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। नर्सिंग इंटर्न ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। उनका आरोप था कि उन्हें गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के लेबर रूम में बुर्का पहनने से रोका गया। गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. मधु चिब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ है। आरोप है कि उन्होंने एक नर्सिंग स्टूडेंट को नकाब पहनने की वजह से लेबर रूम से बाहर जाने के लिए कहा था। इंटर्न ने काम का बहिष्कार किया और अस्पताल परिसर के अंदर प्रदर्शन किया।

विरोध कर रहे एक इंटर्न ने कहा, "गुरुवार को हमने देखा कि दो मेडिकल छात्रों को इसी वजह से लेबर रूम के बाहर खड़ा किया गया।" उन्होंने इसे उनके धार्मिक मामलों में दखल बताया। आपको बता दें कि अस्पताल प्रशासन के दखल के बाद यह गतिरोध खत्म हुआ। मैनेजमेंट ने विरोध की वजहों की जांच के लिए सात सदस्यों वाली एक जांच कमेटी बनाई।

गाउन पहनने के लिए कहा

प्रभारी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. इरफान तसादुक ने कहा कि डॉ. चिब ने इंटर्न से सिर्फ अपने ढीले कपड़े ठीक करने और उनके ऊपर गाउन पहनने के लिए कहा था। यह लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर के लिए तय प्रोटोकॉल के तहत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी संवेदनशील जगहों पर डॉक्टरों को भी साफ-सफाई के कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है। मरीजों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए ऐसा किया जाता है।

सियासी बयानबाजी भी तेज

इस मामले पर विवाद भी हो रहा है। डोडा के विधायक मेहराज मलिक ने स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू के सामने यह मामला उठाया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि संविधान नागरिकों को अपनी मर्जी से धर्म का पालन करने का अधिकार देता है। सादिक ने कहा, "कोई महिला हिजाब पहनना चाहती है या नहीं यह उसकी अपनी पसंद और आजादी का मामला है और किसी को भी इस पर रोक नहीं लगानी चाहिए।"

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।