कैश कांड वाले जस्टिस यशवंत वर्मा के अधजले नोटों के राज से उठेगा पर्दा? लोकसभा में पेश होगी रिपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लोकसभा अध्यक्ष ने जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित बंगले से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले की पड़ताल के लिए बीते साल 12 अगस्त को एक जांच समिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा।

Justice Yashwant Varma
LS में पेश होगी रिपोर्ट

कैश कांड से सुर्खियों में आए जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने वाली समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश होगी। लोकसभा की कार्यसूची के मुताबिक बुधवार को सदन के महासचिव दो खंडों में जांच रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे। इससे पहले समिति ने बीते मई महीने में अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दी थी।

गौरतलब है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से बड़े पैमाने पर नकदी मिलने के बाद उन्हें हटाने की कार्यवाही शुरू की गई थी। अध्यक्ष ने जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित बंगले से अधजले नोटों की गड्डियां मिलने के बाद मामले की पड़ताल के लिए 12 अगस्त, 2025 को तीन-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था।

क्या था पूरा मामला?

14 मार्च 2025 की शाम जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में अचानक भीषण आग लग गई थी। हादसे के वक्त जस्टिस वर्मा और उनकी पत्नी मध्य प्रदेश गए हुए थे और घर पर केवल उनकी बेटी और बुजुर्ग मां थीं। आग बुझाने के लिए बुलाए गए दमकलकर्मियों को एक स्टोररूम में भारी मात्रा में जले हुए नोट मिले थे। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियोज भी वायरल हुए, जिसमें अधजले नोटों के बंडल दिख रहे थे। इससे हड़कंप मच गया। इसके बाद जस्टिस वर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अपने खिलाफ गहरी साजिश करार दिया था।

दे दिया था इस्तीफा

घटना सामने आने के समय जस्टिस वर्मा दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश थे और इस विवाद के बाद उन्हें वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया गया था। फिलहाल जस्टिस वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है और उन्हें हटाने की कार्यवाही लगभग निष्प्रभावी हो गई है। हालांकि, विधि मंत्रालय ने उनके इस्तीफे की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजस्टिस यशवंत वर्मा के अधजले नोटों के राज से उठेगा पर्दा? LS में पेश होगी रिपोर्ट