Hindi NewsIndia NewsInmates using mobile tv in Bengaluru Jail Shocking video
बेंगलुरु की जेल से आया चौंकाने वाला वीडियो, सीरियल किलर की हरकतों पर उठे सवाल

बेंगलुरु की जेल से आया चौंकाने वाला वीडियो, सीरियल किलर की हरकतों पर उठे सवाल

संक्षेप:

बेंगलुरु से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के परपन्ना अग्रहरा सेंट्रल जेल में कुख्यात कैदियों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जेल में बंद कैदी मोबाइल फोन चला रहे हैं और टीवी देख रहे हैं।

Nov 08, 2025 05:36 pm ISTDeepak लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के परपन्ना अग्रहरा सेंट्रल जेल में कुख्यात कैदियों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जेल में बंद कैदी मोबाइल फोन चला रहे हैं और टीवी देख रहे हैं। इन कैदियों में उमेश रेड्डी नाम का एक सीरियल रेपिस्ट और सीरियल किलर भी शामिल है। वीडियो सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, कैदियों को सुविधा देने का भी आरोप लग रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक वीडियो क्लिप में उमेश रेड्डी मोबाइल का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। उसके पास दो एंड्रॉयड और एक की-पैड वाला फोन है। उमेश रेड्डी 20 महिलाओं के रेप और 18 महिलाओं की हत्या के केस में सजा काट रहा है। उसने इन घटनाओं को 1996 से 2022 के बीच अंजाम दिया। उमेश के बैरक में टीवी भी नजर आ रही है। आरोप है कि उमेश को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जेल स्टाफ को भी पता है।

उमेश रेड्डी को सजा-ए-मौत मिली थी। लेकिन साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने उसकी सजा को बदलकर 30 साल की कैद में तब्दील कर दिया। उसने खुद को मानसिक बीमार बताकर अपनी सजा बदलवाई थी। हालांकि मेडिकल परीक्षण में पाया गया कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ है।

इसके अलावा तरुण राजू नाम के अपराधी की तस्वीर भी सामने आई है। तरुण भी जेल के अंदर फोन चलाता हुआ और खाना बनाता हुआ नजर आ रहा है। तरुण जेनेवा भागने की फिराक में था। तरुण राजू को रान्या राव गोल्ड तस्करी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह उस गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क का मास्टरमाइंड था, जो सीनियर आईपीएस अधिकारी की बेटी रान्या राव को दुबई में सोने की तस्करी करता था।

जेल के अंदर अपराधियों द्वारा मोबाइल और अन्य सुविधाओं के इस्तेमाल की जांच अधिकारी करने वाले हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच होगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।