बकरीद से पहले मियां की असम सीएम हिमंता पर भड़काऊ टिप्पणी, पूर्व विधायक गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, गुवाहाटी
Follow us on Google News
share

बकरीद से पहले असम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और पुलिस के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में असम के एक पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

inflammatory remarks against CM Himanta ahead of Bakrid Ex Assam MLA arrested

बकरीद से पहले असम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और पुलिस के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में असम के एक पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धुबरी जिले के बिलासिपारा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक अली अकबर मियां ने कथित तौर पर एक वीडियो में ये टिप्पणियां कीं। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। मियां को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। ‘पीटीआई-भाषा’ हालांकि स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकती।

वीडियो में क्या कहा
पिछले महीने विधानसभा चुनाव में एआईयूडीएफ के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मियां को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुख्यमंत्री को अड़ियल रुख नहीं अपनाना चाहिए और अधिक समझदारी दिखानी चाहिए। मियां को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। मियां ने कथित तौर पर कहा कि अगर पुलिस निजी तौर पर की जा रही पशु बलि को रोकने की कोशिश करती है, तो लोग वर्दीधारी लोगों पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर सोशल मीडिया की नियमित जांच के दौरान यह वीडियो सामने आया। उन्होंने कहाकि उन्हें संबंधित दंड प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच के बाद ही पता चलेगा कि मियां ने कथित टिप्पणियां क्यों की थीं।


ईदगाह समितियों की क्या अपील
अली अकबर मियां की यह टिप्पणी राज्य में कई ईदगाह समितियों, जिनमें धुबरी की समिति भी शामिल है, द्वारा मुस्लिम समुदाय से ईद-उल-जुहा के दौरान गायों की कुर्बानी न करने की अपील करने की पृष्ठभूमि में आई है। इस पहल की सराहना करते हुए सरमा ने कहाकि इस तरह के स्वैच्छिक कार्य असम में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने में बहुत मददगार साबित होंगे। सरमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहाकि होजाई, धुबरी, बोंगाईगांव, उदारबंद और अन्य स्थानों की कई ईदगाह और कब्रिस्तान समितियों ने बकरीद के दौरान गाय की कुर्बानी से परहेज करने की अपील की है और इसके कानूनी एवं धार्मिक कारण भी बताए हैं।

असम के एक मुख्यमंत्री ने इस पहल को बहुसंख्यक सनातन समुदाय की भावनाओं का सम्मान बताते हुए इसकी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहाकि ऐसी स्वैच्छिक पहल असम में सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने में बहुत मदद करेंगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अन्य ईदगाह समितियां भी इसी तरह की अपील करेंगी।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबकरीद से पहले मियां की असम CM हिमंता पर भड़काऊ टिप्पणी, पूर्व MLA गिरफ्तार