Hindi NewsIndia NewsIndiGo Jeddah Hyderabad flight receives human bomb threat email diverted to Mumbai
'प्लेन में मानव बम है, हैदराबाद मत ले जाना', इंडिगो की फ्लाइट को धमकी भरा मेल; इमरजेंसी लैंडिंग

'प्लेन में मानव बम है, हैदराबाद मत ले जाना', इंडिगो की फ्लाइट को धमकी भरा मेल; इमरजेंसी लैंडिंग

संक्षेप:

इंडिगो के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E 68 को 1 नवंबर को सुरक्षा खतरा मिला, जिसके कारण इसे डायवर्ट किया गया। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

Sat, 1 Nov 2025 06:11 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंडिगो की एक फ्लाइट को शनिवार को सुरक्षा खतरे के बाद मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। हैदराबाद एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि विमान ने जेद्दाह से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। यह घटना तब हुई जब राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि इंडिगो फ्लाइट 6E 68 में ह्यूमन बॉम्ब है, जो जेद्दाह से हैदराबाद जा रही है। सुबह करीब 5.30 बजे मिले इस धमकी भरे ईमेल में एयरपोर्ट अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि इंडिगो की फ्लाइट को हैदराबाद में लैंडिंग करने से रोकें। इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:अंग्रेजी और हिंदी से बच्चों की प्रतिभा कमजोर हो रही, सिद्धारमैया ने दिए ये तर्क

ईमेल में कहा गया, 'बोर्ड पर एलटीटीई-आईएसआई ऑपरेटिव्स ने 1984 मद्रास एयरपोर्ट मोडस ऑपरेंडी स्टाइल में बड़ा विस्फोट करने की योजना बनाई है।' इंडिगो के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E 68 को 1 नवंबर को सुरक्षा खतरा मिला, जिसके कारण इसे डायवर्ट किया गया। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान आवश्यक सुरक्षा जांच भी पूरी हुई। इसके बाद विमान को आगे की उड़ानों के लिए मंजूरी पर विचार किया गया।

ED ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह

इससे पहले, चेन्नई के शास्त्री भवन स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में बम रखे जाने का दावा किया गया था। इसे लेकर एक ई-मेल पुलिस महानिदेशक कार्यालय को मिला। बम की यह धमकी जांच में झूठी साबित हुई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीनियर अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की टीम खोजी कुत्ते के साथ तुरंत नुंगमबक्कम स्थित ईडी ऑफिस पहुंची। परिसर की गहन तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि जांच में बम की धमकी झूठी साबित हुई।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।