Hindi NewsIndia NewsIndiGo has processed refunds worth Rs 610 crore delivered 3000 Baggage
610 करोड़ रिफंड, 3000 बैग भी लौटाए; 6 दिन बाद इंडिगो की 1650 फ्लाइट्स ने पकड़ी रफ्तार

610 करोड़ रिफंड, 3000 बैग भी लौटाए; 6 दिन बाद इंडिगो की 1650 फ्लाइट्स ने पकड़ी रफ्तार

संक्षेप:

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अब तक यात्रियों को कुल 610 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड प्रोसेस कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, शनिवार तक देशभर में यात्रियों को 3000 बैग डिलीवर किए जा चुके हैं।

Dec 07, 2025 07:02 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिगो एयरलाइंस में तकनीकी खराबी और स्टाफ की कमी के चलते पिछले कई दिनों से लगातार फ्लाइट रद्द होने और देरी की समस्या के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अब तक यात्रियों को कुल 610 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड प्रोसेस कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, शनिवार तक देशभर में यात्रियों को 3000 बैग डिलीवर किए जा चुके हैं। बता दें कि सरकार ने इंडिगो को सख्त निर्देश दिए थे कि रद्द हुई उड़ानों के टिकटों का पूरा रिफंड रविवार शाम तक प्रोसेस कर लिया जाए और यात्रियों से अलग हुए सामान को अगले दो दिनों (48 घंटे) के अंदर डिलीवर कर दिया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंत्रालय की ओर जारी बयान में बताया गया है कि इंडिगो का विमानन नेटवर्क तेजी से पूरी तरह सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है और परिचालन पूरी तरह स्थिर होने तक सभी सुधारात्मक कदम जारी रहेंगे। एयरलाइन को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उड़ान रद्द होने या देरी की वजह से अलग हुए बैग का पता लगाकर उन्हें 48 घंटे के अंदर यात्रियों तक पहुंचाया जाए।

बयान के अनुसार, इंडिगो ने अब तक 610 करोड़ रुपये से ज्यादा के रिफंड पूरे कर लिए हैं। रद्दीकरण से प्रभावित यात्रियों की उड़ानें पुनर्निर्धारित करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिफंड और दोबारा बुकिंग की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए विशेष हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की देरी या परेशानी न हो।

मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के हालिया परिचालन संकट से पैदा हुई दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने और यात्रियों को लगातार असुविधा न हो, इसके लिए मंत्रालय ने त्वरित और सख्त कदम उठाए हैं। देशभर में हवाई यातायात तेजी से स्थिर हो रहा है। अन्य सभी घरेलू एयरलाइंस पूरी क्षमता और सुचारु रूप से चल रही हैं, जबकि इंडिगो के परफॉर्मेंस में रविवार को निरंतर सुधार देखा गया है और उसका उड़ान शेड्यूल सामान्य स्तर की ओर तेजी से लौट रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या शुक्रवार को 706 थी, जो शनिवार को बढ़कर 1565 हो गई और रविवार तक इसके 1650 तक पहुंचने की उम्मीद है। इसी क्रम में इंडिगो ने शनिवार तक पूरे देश में यात्रियों को 3000 बैग सफलतापूर्वक डिलीवर कर दिए हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।