इंडिगो के विमान की होने वाली थी लैंडिंग, कुछ सेकंड पहले उतरना टालकर दोबारा आसमान में उड़ा

इंडिगो के विमान की होने वाली थी लैंडिंग, कुछ सेकंड पहले उतरना टालकर दोबारा आसमान में उड़ा

संक्षेप:

कंपनी के सूत्र ने बताया कि दूसरे प्रयास में विमान गुवाहाटी के एलजीबीआई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई-187 डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी आ रही थी। औपचारिकताएं पूरी करके यह आगे की यात्रा पर रवाना हुई।

Aug 17, 2025 11:44 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share

इंडिगो का एक विमान रविवार को गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ सेकंड पहले उतरना टालकर दोबारा आसमान में उड़ गया। एयरलाइन के एक सूत्र ने कहा कि इस कदम से एयरलाइन या किसी यात्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यह विमान डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी आ रहा था। कंपनी के सूत्र ने कहा, ‘अगर विमान के रनवे पर उतरने के दौरान पायलट को कोई समस्या आती है तो गो अराउंड (विमान के उतरने को बीच में रोककर फिर से उड़ान भरना) एक सामान्य घटना है। वह यात्रियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न कारणों से नीचे उतरने का दूसरा प्रयास करने का निर्णय ले सकता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।’

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
NDA के बाद इंडिया गठबंधन की बारी, VP के लिए संयुक्त उम्मीदवार पर चर्चा कल

कंपनी के सूत्र ने बताया कि दूसरे प्रयास में विमान गुवाहाटी के एलजीबीआई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई-187 डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी आ रही थी। अधिकारी ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह आगे की यात्रा पर रवाना हो गई। इस तरह कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और पायलट की समझदारी से हालात को संभाल लिया गया। हालांकि, इसे लेकर जांच की जाएगी कि आखिर लैंडिंग के दौरान इस तरह की समस्या क्यों आई?

मुंबई में भी लैंडिंग के समय आई दिक्कत

इससे पहले, शनिवार को उतरते समय बैंकॉक से मुंबई आए इंडिगो के यात्री विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया जिसके चलते विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि एयरबस ए 321 नियो के दोनों पायलट को जांच पूरी होने तक विमान से हटा दिया गया है। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, ‘मुंबई में 16 अगस्त को प्रतिकूल मौसम के कारण कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय इंडिगो के एयरबस ए 321 विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।’ एयरलाइन ने कहा कि विमान ने दो बार उतरने की कोशिश की और सुरक्षित रूप से उतर गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय अधिकारी ने कहा कि हम इस घटना की जांच करेंगे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।