टिश्यू पेपर पर लिखा था बम, इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

लाइव हिन्दुस्तान
share

लखनऊ से सऊदी अरब के दम्मम जा रहे विमान की आनन-फानन में गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

IndiGo flight makes emergency landing in Ahmedabad after bomb message written on tissue paper
इंडिगो विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी

इंडिगो की एक फ्लाइट में टिश्यू पेपर पर बम का मैसेज लिखे जाने से हड़कंप मच गया। लखनऊ से सऊदी अरब के दम्मम जा रहे विमान की आनन-फानन में गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान की शाम 5.45 पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इस विमान में 133 लोग सवार थे, जिसमें क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। पुलिस के अनुसार, विमान में टिश्यू पेपर पर बम लिखा हुआ था, जिसकी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट 6E97 शाम 5:45 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड हुई। साथ ही, सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर को सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट पुलिस इंस्पेक्टर ए डी चावड़ा ने कहा, "एक क्रू मेंबर को फ्लाइट में एक कागज पर बम लिखा हुआ मिला, जिसके बाद फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 107 पैसेंजर और छह क्रू मेंबर थे। उन्हें उतार दिया गया।"

अधिकारियों ने बताया कि लोकल पुलिस और CISF प्लेन की तलाशी ले रहे थे और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। विमान के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों समेत अन्य एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के लिए विमान पर सवार यात्रियों की हैंडराइटिंग सैंपल भी कलेक्ट किए गए हैं। उनसे अन्य टिश्यू पेपर पर लिखने के लिए कहा गया ताकि बाद में टिश्यू पेपर पर मिले बम वाले मैसेज की राइटिंग से मिलान किया जा सके।

इससे पहले 31 अगस्त को, एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस समय भी एक क्रू मेंबर को एक टिश्यू पेपर मिला जिस पर मैसेज था कि प्लेन में बम है। यह एक अफवाह निकली।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटिश्यू पेपर पर लिखा था बम, इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग