Hindi NewsIndia NewsIndigo Crisis Latest Update 827 crore refunds 4500 bags returned 500 IndiGo flights cancelled today
Indigo Crisis: 827 करोड़ रिफंड, 4500 बैग भी लौटाए; आज भी इंडिगो की 500 उड़ानें रद्द

Indigo Crisis: 827 करोड़ रिफंड, 4500 बैग भी लौटाए; आज भी इंडिगो की 500 उड़ानें रद्द

संक्षेप:

परिचालन संकट से जूझ रही एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को 500 उड़ानें रद्द कर दी हैं और उसकी दिन भर में 1802 उड़ानों के संचालन की योजना है। नगर विमानन मंत्रालय ने बताया कि एयरलाइन ने यात्रियों के कुल 9000 बैग में 4500 बैग उन्हें वापस कर दिए हैं।

Dec 08, 2025 05:38 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

परिचालन संकट से जूझ रही एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को 500 उड़ानें रद्द कर दीं और दिन भर में कुल 1802 उड़ानों के संचालन कर रही है। यह जानकारी नागर विमानन मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय के बयान के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि आज (सोमवार) इंडिगो 138 घरेलू-विदेशी गंतव्यों के लिए 1802 उड़ानें संचालित कर रही है, जिनमें से 500 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही 9000 बैगों में से 4 500 बैग यात्रियों को सौंपे जा चुके हैं और बाकी बैग भी अगले 36 घंटों में सौंपने का लक्ष्य रखा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंत्रालय ने यह भी बताया कि 1 से 7 दिसंबर के बीच बुक किए गए 5,86,705 टिकटों के पीएनआर रद्द कर उनका पूरा रिफंड कर दिया गया है, जिसकी कुल राशि 569.65 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 21 नवंबर से 7 दिसंबर तक कुल 9,55,591 पीएनआर रद्द कर रिफंड जारी किया गया, जिसकी कुल राशि 827 करोड़ रुपये है।

इंडिगो के अनुसार, 6 दिसंबर को उसने 1,565 उड़ानें संचालित की थीं जबकि लगभग 850 उड़ानें रद्द रही थीं। रविवार 7 दिसंबर को लगभग 1,650 उड़ानें संचालित की गईं और करीब 750 उड़ानें रद्द रही थीं। कंपनी ने इस पूरे संकट का कारण 1 नवंबर 2025 से लागू नए फ्लाइट ड्यूटी नियमों को बताया है और स्वीकार किया है कि वह पायलटों की बढ़ी हुई जरूरत का सही आकलन करने तथा रोस्टर प्रबंधन में असफल रही।

इसके बाद डीजीसीए ने पायलटों के साप्ताहिक विश्राम से जुड़ा नया नियम सभी एयरलाइंस के लिए वापस ले लिया है, जबकि नाइट ड्यूटी नियमों में इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक छूट दे दी गई है। नियामक ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। साथ ही, सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।