Hindi NewsIndia NewsIndiGo CEO accountable manager get more time for replies DGCA notice flights delay
इंडिगो के CEO और मैनेजर को राहत, DGCA के नोटिस का जवाब देने के लिए मिला और समय

इंडिगो के CEO और मैनेजर को राहत, DGCA के नोटिस का जवाब देने के लिए मिला और समय

संक्षेप:

पिछले छह दिनों से इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर प्रभावित हैं। हजारों यात्री फ्लाइट रद्द होने और घंटों देरी से परेशान हैं। इसे देखते हुए शनिवार को डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और अकाउंटेबल मैनेजर को नोटिस जारी किया था। 

Dec 08, 2025 12:10 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंडिगो एयरलाइंस के पिछले 6 दिनों से लगातार जारी संकट के बीच विमानन नियामक DGCA ने कंपनी को राहत दी है। कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर इसिड्रो पोरकेरास को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। नोटिस में दोनों अधिकारियों से रविवार शाम तक जवाब मांगा गया था, लेकिन अब उन्हें सोमवार शाम 6 बजे तक का समय मिल गया है। यह छूट दोनों अधिकारियों की ओर से की गई अपील के बाद दी गई है। डीजीसीए के सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:610 करोड़ रिफंड, 3000 बैग भी लौटाए; इंडिगो की 1650 फ्लाइट्स ने पकड़ी रफ्तार

पिछले छह दिनों से इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर प्रभावित हैं। हजारों यात्री फ्लाइट रद्द होने और घंटों देरी से परेशान हैं। इसे देखते हुए शनिवार को डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि यात्रियों को हो रही भारी असुविधा के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार क्यों न ठहराया जाए।

अधिकारियों ने मांगा था अतिरिक्त समय

इंडिगो के दोनों अधिकारियों ने अतिरिक्त समय मांगते हुए कहा कि कंपनी का देशव्यापी परिचालन बहुत बड़े स्तर का है और कई अपरिहार्य कारणों के चलते यह संकट पैदा हुआ है। इसलिए विस्तृत जवाब तैयार करने में समय लग रहा है। डीजीसीए ने उनकी बात मानते हुए मोहलत बढ़ा दी, लेकिन साथ ही स्थिति पर कड़ी नजर रखने की बात भी कही है। आने वाले दिनों में इंडिगो पर जुर्माना या अन्य कार्रवाई हो सकती है, अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ।

610 करोड़ रुपये के रिफंड की प्रक्रिया पूरी

इंडिगो ने रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के लिए अब तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर ली है और शनिवार तक 3,000 नग सामान यात्रियों तक पहुंचा दिया गया है। सरकार ने कहा कि देश का विमानन नेटवर्क तेजी से सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है और परिचालन पूरी तरह स्थिर होने तक सभी सुधारात्मक कदम लागू रहेंगे। सरकार ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया था कि रद्द उड़ानों से संबंधित टिकटों का रिफंड रविवार शाम तक पूरा किया जाए और यात्रियों के छूटे हुए सामान को अगले 48 घंटे के भीतर उन तक पहुंचाया जाए।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।