इंडिगो-एयर इंडिया की फ्लाइट्स 17 अक्टूबर तक कैंसिल, किन देशों की उड़ान पर लगी रोक; वजह क्या
सऊदी अरब में बिगड़ते हालात को लेकर इंडिगो एयरलाइंस ने बेहद अहम फैसला लिया है। इसके तहत, जेद्दा, दमम और मदीना की उड़ानों पर 17 अक्टूबर तक रोक जारी रहेगी। वहीं, एयर इंडिया ने भी ऐसा ही फैसला लिया है।

सऊदी अरब में बिगड़ते हालात को लेकर इंडिगो एयरलाइंस ने बेहद अहम फैसला लिया है। इसके तहत, जेद्दा, दमम और मदीना की उड़ानों पर 17 अक्टूबर तक रोक जारी रहेगी। इंडिगो ने मंगलवार को इस बाबत एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि रियाध, जेद्दा और मदीना से आने-जाने वाली उड़ानों पर आगामी तारीख तक रोक जारी रहेगी। इसके साथ ही एयरलाइन कस्टमर्स को सलाह दी गई है कि वह एयरपोर्ट के लिए जाने से पहले वेबसाइट जरूर चेक कर लें। वहीं, एयर इंडिया ने भी ऐसा ही फैसला लिया है। एयर इंडिया की तरफ से इसको लेकर बयान जारी किया गया है।
इंडिगो ने बताया कि बुकिंग के समय दिए गए कांटैक्ट डिटेल पर समय-समय पर अपडेट साझा किए जा रहे हैं। किसी भी सवाल या मदद के लिए हमारी सपोर्ट टीम हमेशा उपलब्ध है। एडवाइजरी में पैसेंजर्स से कहा गया है कि आपकी सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित उड़ान करने के लिए हम संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार को-ऑर्डिनेशन में बने हुए हैं।
शनिवार तक बंद
इस बीच, अधिकारियों ने रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शनिवार तक बंद रखने का फैसला किया है। यह फैसला यमन के ईरान समर्थक हूती लड़ाकों के लगातार हमलों के चलते लिया गया है। इन हमलों के चलते यहां से उड़ानें फिलहाल स्थगित हैं। सऊदी नागरिक विमानन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि सऊदी अरब के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, जिन्दा के बाद, किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संचालन को हवाई अड्डे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बंद कर दिया गया।
हूती लड़ाकों ने क्या कहा
सोमवार देर रात, हूती लड़ाकों ने कहा कि उन्होंने हवाई अड्डे पर एक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। ठीक उसके बाद जब सऊदी अरब की तरफ से बयान आया कि उसने समूह द्वारा रियाध की ओर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया।
गौरतलब है कि रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले में मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई थी। इस हमले में 10 भारतीय नागरिक समेत कई अन्य लोग घायल भी हुए थे। सऊदी अरब ने इस हमले के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। भारतीय मिशन ने पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की और अंतिम संस्कार से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने में उनकी मदद की।
दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर हमले में घायल हुए भारतीय नागरिकों का कुशलक्षेम भी जाना। मिशन ने कहा कि वह घायलों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। वहीं, भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने, घरों में रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

