Hindi NewsIndia NewsIndias first reaction after the attack on Venezuela, issued an advisory for its citizens
वेनेजुएला पर हमले के बाद भारत की पहली प्रतिक्रिया, अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वेनेजुएला पर हमले के बाद भारत की पहली प्रतिक्रिया, अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

संक्षेप:

वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले के बाद भारत की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत ने अपने नागरिकों को वेनेजुएला की गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा वेनेजुएला में रहने वाले भारतीयों को दूतावास के संपर्क में रहने को कहा है।

Jan 04, 2026 12:19 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वेनेजुएला में अमेरिका के हमले और पत्नी सहित राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद भारत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वेनेजुएला के हालात को देखते हुए वहां की गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीयों से भी अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि शनिवार तड़के काराकस में बड़े पैमाने पर किए गए अमेरिकी हमलों के दौरान मादुरो को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा है कि मादुरो और उनकी पत्नी फिलहाल अमेरिकी युद्धपोत पर हैं और उन्हें न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। न्यूयॉर्क में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।

भारत की एडवाइजरी में क्या है

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘जो भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें अत्यधिक सतर्क रहने, अपनी गतिविधियां सीमित रखने और काराकस स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।’ वेनेजुएला में लगभग 50 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और 30 भारतीय मूल के लोग रहते हैं।

अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। रूस और चीन सहित कई प्रमुख देशों ने मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई के लिए वॉशिंगटन की आलोचना की है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो को न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े गिरोहों को समर्थन देने के आरोपों में मुकदमे का सामना करना होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला पर कब्जे का कर दिया ऐलान

वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वेनेजुएला में सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका उस देश का प्रशासन संभालेगा। भारत ने अभी तक अमेरिका के इस अभियान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि केरल के मुख्यमंत्री ने अमेरिका के इस अभियान की निंदा की है। उन्होंने इसे आतंकवादी घटना बताया है।

एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयन ने कहा कि यह एक साम्राज्यवादी हमला है। उन्होंने कहा कि यह हमला एक दुष्ट राज्य के शातिर प्रशासन को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ को थोपने के लिए यह ग्लोबल साउथ में आशांति औऱ अस्थिरता पैदा कर रहा है। विजयन ने कहा कि कि वैश्विक समुदाय को इकट्ठे होकर इस तरह के हमले की निंदा करनी चाहिए।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , बजट 2026 और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।