H1-B वीजा वालों को बंधुआ मजदूर बोलने लगा अमेरिका, भारतीयों को मिलता है यह

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिका H1B वीजा के खिलाफ बड़े एक्शन ले रहा है। खास बात है कि इसी क्रम में सरकार ने कई कंपनियों को भी घेरा है, जो बड़ी संख्या में भारतीयों को नौकरी देती हैं। इस वीजा के लिए आवेदन करने वाले बड़ी संख्या में भारतीय हैं।

US Visa Process
अमेरिका का कहना है कि इस कार्यक्रम के चलते अमेरिकी नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। Photographer: Aaron Schwartz/Bloomberg

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H1-B वीजा धारकों की तुलना बंधुआ मजदूरों से की है। खास बात है कि इस वीजा के सहारे ही भारत से कई उच्च शिक्षित नागरिक अमेरिका स्थित कंपनियों में काम करने जाते हैं। हाल ही में अमेरिका ने कई बड़ी आईटी कंपनियों को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कर दिया है। इनमें भारत की टाटा, विप्रो और इन्फोसिस भी शामिल हैं।

जेडी वेंस ने आंकड़ों का ब्योरा दिया है और कहा है कि एच1 बी वीजा के तहत काम करने वाले एक अमेरिकी नागरिक से कम कमा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप अमेरिका में H-1B वीजा पर काम कर रहे हैं, तो आप उसी पद पर काम करने वाले अमेरिकी नागरिक की तुलना में 20,000 डॉलर कम कमा रहे हैं। अगर आपको किसी विदेशी आउटसोर्सिंग कंपनी ने बुलाया है, तो आप उसी तरह के पद पर काम करने वाले अमेरिकी नागरिक की तुलना में 48,000 डॉलर कम कमा रहे हैं।'

कंपनियों पर भड़के

उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए मुझे यकीन है कि यहां मौजूद हर कोई समझता है कि क्या खेल चल रहा है। आप देश के बाहर से बंधुआ मजदूरों की तरह लोगों को लाते हैं, अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालते हैं। अगर आप एक कॉर्पोरेशन हैं, तो अमेरिकी कर्मचारियों की सैलरी कम करके और उनकी जगह ऐसे लोगों को रखकर बहुत सारा पैसा कमाते हैं, जिन्हें असल में अमेरिका में होना ही नहीं चाहिए।'

अमेरिका का एक्शन

अमेरिका ने 8 कंपनियों को PERM यानी स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम से बाहर कर दिया है। इनमें कॉग्निजेंट, इन्फोसिस, टाटा, विप्रो, एचसीएल, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोबी शामिल हैं। अमेरिका का आरोप हैं कि इसके चलते अमेरिका के नागरिकों के लिए रोजगार के मौकों पर असर पड़ रहा था।

अमरीकी श्रम मंत्री कीथ सोंडरलिंग ने कंपनियों पर रोजगार वीजा कार्यक्रम का गलत इस्तेमाल करने और अमेरिकी कर्मचारियों से नौकरियां छीनने का आरोप लगाया। सोंडरलिंग ने कहा, 'मैं दुनिया की कुछ सबसे बड़ी आईटी आउटसोर्सिंग फर्मों, कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, एचसीएल और कैपजेमिनी को पीईआरएम से निलंबित कर रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम इन कंपनियों से जुड़े किसी भी नए या लंबित आवेदन को स्वीकार नहीं करेंगे।'

माइक्रोसॉफ्ट को घेरा

वेंस ने कहा कि ग्रीन कार्ड चाहने वाले एच-1बी कर्मचारियों को स्पॉन्सर करने की माइक्रोसॉफ्ट की क्षमता को भी रोक दिया है। साथ ही कंपनी पर अमेरिकियों के बजाय विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीज़ा धोखाधड़ी पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'माइक्रोसॉफ्ट को हमारा संदेश है, आप एक बेहतरीन अमेरिकी कंपनी हैं, लेकिन आपको बेहतरीन अमेरिकी कर्मचारियों को काम पर रखना होगा।'

भारतीयों पर क्यों सबसे ज्यादा असर

हर साल मंजूर होने वाले एच-1बी आवेदनों में भारतीय पेशेवरों की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक है। वेंस ने येल, हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड और कैलटेक समेत नौ प्रमुख विश्वविद्यालयों द्वारा शोधकर्ताओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जे-1 वीजा कार्यक्रम की भी जांच की घोषणा की। वेंस ने कहा, 'इन विश्वविद्यालयों में कुछ अजीब हो रहा है। वे इन वीजा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। वे इनका इस्तेमाल अमेरिकी स्नातक छात्रों और अमेरिकी शोधकर्ताओं के वेतन को कम करने के लिए कर रहे हैं।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsH1-B वीजा वालों को बंधुआ मजदूर बोलने लगा अमेरिका, भारतीयों को मिलता है यह