Hindi NewsIndia NewsIndian Student Telangana Hruthik Reddy died in a fire accident in Germany
तेलंगाना के हृतिक की जर्मनी में दर्दनाक मौत; संक्रांति पर घर आने का था प्लान; कैसे हुआ हादसा?

तेलंगाना के हृतिक की जर्मनी में दर्दनाक मौत; संक्रांति पर घर आने का था प्लान; कैसे हुआ हादसा?

संक्षेप:

हृतिक जून 2023 में यूरोप यूनिवर्सिटी से MS की डिग्री हासिल करने के लिए जर्मनी के मैगडेबर्ग गया था। उसने बीते साल दशहरा के मौके पर छुट्टी ना लेकर जनवरी में संक्रांति के मौके पर घर आने की योजना बनाई थी।

Jan 02, 2026 11:29 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत से जर्मनी पढ़ने गए तेलंगाना के एक छात्र, हृतिक रेड्डी की जर्मनी में दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हृतिक का परिवार संक्रांति के मौके पर उसके भारत लौटने का इंतजार कर रहा था। इससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई। खबरों के मुताबिक उसकी मौत अपार्टमेंट में लगी आग से बचने की कोशिशों के दौरान हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनडीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि बुधवार देर रात 25 वर्षीय हृतिक के अपार्टमेंट में आग लग गई। हादसा तब हुआ जब वहां नए साल का जश्न चल रहा था। तेजी से फैलती आग और धुएं से बचने की कोशिश में हृतिक ने कथित तौर पर बर्लिन में अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शव लाने की प्रक्रिया शुरू

हृतिक की मौत के बाद हृतिक के परिवार और दोस्तों ने विदेश मंत्रालय (MEA) और जर्मनी में भारतीय दूतावास से संपर्क किया है। उसके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव वापस लाने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की गई है। इस बीच जर्मनी में स्थानीय अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:टोरंटो यूनिवर्सिटी के पास दिनदहाड़े गोलीबारी, 20 साल के भारतीय छात्र की हत्या
ये भी पढ़ें:रूस गए भारतीय छात्र की यूक्रेन युद्ध में मौत, MEA से मांगी थी सुरक्षा

संक्रांति पर घर आने वाला था हृतिक

हृतिक रेड्डी जून 2023 में यूरोप यूनिवर्सिटी से MS की डिग्री हासिल करने के लिए जर्मनी के मैगडेबर्ग गया था। उसका परिवार तेलंगाना के जनगांव जिले के मलकापुर गांव में रहता है। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक उसने बीते साल दशहरा के दौरान छुट्टी लेने का प्लान टाल दिया था और इसके बजाय संक्रांति के लिए जनवरी के दूसरे हफ्ते में घर आने की योजना बनाई थी।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।