ओमान के तट पर तेल टैंकर में हमले के बाद भारतीय नाविक लापता, 13 की बची जान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष में अब तक मारे गए 16 भारतीयों में दस भारतीय नाविक शामिल हैं, जबकि काले सागर में जहाजों पर हुए हमलों में पांच अन्य भारतीय नाविकों की मौत हुई है।

ओमान के तट पर तेल टैंकर में हमले के बाद भारतीय नाविक लापता, 13 की बची जान
MT El Gaia के बाकी 13 भारतीय क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ओमान के तट पर पनामा के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हमले के बाद से उस पर सवार एक भारतीय नाविक लापता है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है और कहा है कि MT El Gaia के बाकी 13 भारतीय क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है। लापता भारतीय नागरिक की खोज और बचाव अभियान जारी है। भारत ने भारतीय नाविकों को बचाने में मदद के लिए ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद किया।

मंत्रालय ने कहा, "हम आज ओमान के तट पर व्यापारिक जहाज MT El Gaia पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 14 भारतीय क्रू सदस्यों में से 13 भारतीयों को अब तक बचा लिया गया है। लापता भारतीय नागरिक की खोज और बचाव अभियान जारी है। ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा है।"

MEA ने आगे कहा, "हम तनाव को तुरंत कम करने और क्षेत्र में शांति लाने के लिए बातचीत और कूटनीति अपनाने की अपनी अपील दोहराते हैं। इस क्षेत्र में जहाजों, नाविकों, नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है।"

आपको बता दें कि ज्यादातर जहाजों पर भारतीय नाविक होते हैं। शनिवार को ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्रीय संघर्षों के कारण सुरक्षा जोखिमों से नाविकों की सुरक्षा के लिए नाविक आपातकालीन सहायता नेटवर्क बनाने का प्रस्ताव रखा। आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष में अब तक मारे गए 16 भारतीयों में दस भारतीय नाविक शामिल हैं, जबकि काले सागर में जहाजों पर हुए हमलों में पांच अन्य भारतीय नाविकों की मौत हुई है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsओमान के तट पर तेल टैंकर में हमले के बाद भारतीय नाविक लापता, 13 की बची जान