यात्रीगण कृपया ध्यान दें; घने कोहरे के चलते 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट, रेलवे से शेयर की पूरी लिस्ट

Jan 04, 2025 01:46 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

  • उत्तर रेलवे ने बताया कि कुल 59 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। 22 ट्रेनें करीब 8 घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे के मुताबिक, 22436 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें; घने कोहरे के चलते 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट, रेलवे से शेयर की पूरी लिस्ट

ठंड में घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। देश के अलग-अलग शहरों में कई रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे की ओर से एक्स पर पोस्ट करके देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक, कोलकाता हावड़ा जंक्शन से नई दिल्ली तक चलने वाली 12303 पूर्वा एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनें 4 घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं। सहरसा जंक्शन से नई दिल्ली तक जाने वाली 12533 ​​वैशाली एक्सप्रेस, 22181 जबलपुर हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक विलंब है। इसलिए यात्रियों के लिए यह बेहतर होगा कि घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले रनिंग स्टेटस जरूर देख लें।

उत्तर रेलवे ने बताया कि कुल 59 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। 22 ट्रेनें करीब 8 घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे के मुताबिक, 22436 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा की देरी का सामना कर रही है। वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस भी कई घंटे की देरी से चल रही है। नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे 17 मिनट की देरी और आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 घंटे से अधिक की देरी का सामना कर रही है। इस लिस्ट में और भी कई सारी ट्रेनें हैं जो अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं। नॉर्थ रेलवे की ओर से शेयर की गई देरी से चल रहीं ट्रेनों लिस्ट इस प्रकार है...

शनिवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते लगातार दूसरे दिन रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी सुबह घना कोहरा छाए रहने से कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई। खराब मौसम के कारण 81 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। 15 उड़ानों का मार्ग बदला गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि मौसम की मार अभी जारी रहने वाली है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। ने की संभावना है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।