Hindi NewsIndia NewsIndian Railways changes timing stoppage Shri Mata Vaishno Devi Katra Srinagar Vande Bharat
यात्रीगण ध्यान दें, वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज में बदलाव

यात्रीगण ध्यान दें, वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज में बदलाव

संक्षेप:

29 अक्टूबर से यह ट्रेन रियासी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रुकेगी, जो पहले केवल बानिहाल स्टेशन पर रुकती थी। उत्तरी रेलवे की ओर से बताया गया कि रियासी जिले में बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Sun, 26 Oct 2025 10:33 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के समय और ठहराव में बदलाव किया है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उत्तरी रेलवे (NR) की ओर से इसे ऑपरेट किया जाता है। ट्रेन नंबर 26401/26402 कटरा-श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 191 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिसके लिए 2 घंटे 58 मिनट का समय लगता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:सावधान! तूफान मोंथा दस्तक देने को तैयार, राज्य सरकारें अलर्ट; यहां ज्यादा खतरा

29 अक्टूबर 2025 से यह ट्रेन रियासी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रुकेगी, जो पहले केवल बानिहाल स्टेशन पर रुकती थी। उत्तरी रेलवे की ओर से बताया गया कि रियासी जिले में बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वैष्णो देवी मंदिर और विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज के निकट होने के कारण यह नया ठहराव जोड़ा गया है।

जानें ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 26401 कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8:10 बजे कटरा से रवाना होती है और 11:08 बजे श्रीनगर पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 26402 श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से चलती है और शाम 4:58 बजे कटरा पहुंचती है। ताजा बदलाव यात्रियों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। सोशल मीडिया पर भी रियासी में स्टॉपेज देने की मांग उठाई जा रही है, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।