Hindi NewsIndia NewsIndian Navy survey vessel Ikshak will be commissioned into the Navy on November 6
नौसेना को मिलेगी नई ताकत, सर्वे पोत इक्षक नेवी में शामिल होने को तैयार; जानें खासियत

नौसेना को मिलेगी नई ताकत, सर्वे पोत इक्षक नेवी में शामिल होने को तैयार; जानें खासियत

संक्षेप:

आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘अपनी कैटेगरी के तीसरे पोत के रूप में इक्षक का शामिल होना खास है। यह इस बात को दर्शाता है कि नौसेना आधुनिक और उन्नत संसाधन तैयार करने के अपने संकल्प पर दृढ़ प्रतिबद्ध है।'

Tue, 28 Oct 2025 12:29 PMNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय नौसेना को जल्द ही नई ताकत मिलने वाली है। स्वदेश निर्मित सर्वे पोत इक्षक को कोच्चि नौसेना अड्डे पर 6 नवंबर को सैन्य बेड़े में शामिल किया जाएगा। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी। नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां सर्वेक्षण पोतों के इस तीसरे पोत इक्षक को नौसेना में शामिल किया जाएगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह प्रोजेक्ट भारत की जल सर्वे उत्कृष्टता और स्वदेशीकरण की दिशा में मील का पत्थर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:सम्मान से भेज सकते थे, चेन से बांधकर क्यों रखा; भावुक हुए US से लौटे प्रवासी

बयान में कहा गया, ‘अपनी कैटेगरी के तीसरे पोत के रूप में इक्षक का शामिल होना खास है। यह इस बात को दर्शाता है कि नौसेना आधुनिक और उन्नत संसाधन तैयार करने के अपने संकल्प पर दृढ़ प्रतिबद्ध है। इससे क्षमता वृद्धि और आत्मनिर्भरता के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी।’ प्रवक्ता ने बताया कि गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड की ओर से पोत उत्पादन निदेशालय और युद्धपोत निरीक्षण दल की देखरेख में इसे तैयार किया गया है। इक्षक में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है।

जानें इक्षक की खासियत

प्रवक्ता ने बताया कि इक्षक ऐसा पहला एसवीएल पोत है, जिसमें महिलाओं के लिए विशेष सुविधा है। बयान में कहा गया कि इक्षक का अर्थ मार्गदर्शक है जो इस पोत की भूमिका का सही प्रतीक है। यह पोत अपने नाम की तरह ही अज्ञात समुद्री क्षेत्रों का नक्शा बनाकर मार्गदर्शक बनेगा, नौकाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा और भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करेगा। इससे देश की नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।