Hindi NewsIndia NewsIndian Navy combat ready while the Pakistanis remain confined to the port Navy Chief
समंदर में हावी भारतीय नौसेना, पोर्ट पर ही दुबके रहे पाकिस्तानी; ऑपरेशन सिंदूर पर बोले नेवी चीफ

समंदर में हावी भारतीय नौसेना, पोर्ट पर ही दुबके रहे पाकिस्तानी; ऑपरेशन सिंदूर पर बोले नेवी चीफ

संक्षेप:

भारतीय नौसेना प्रमुख ऐडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानी नौसेना इतने खौफ में है कि वह अपने पोर्ट्स पर ही दुबकी है। उन्होंने कहा कि अरब सागर में भारतीय नौसेना एकदम हावी है।

Dec 02, 2025 12:18 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जिस तरह बौखलाया नजर आता है उससे उसकी सेना का खौफ साफ नजर आता है। भारतीय नौसेना प्रमुख ऐडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 7-8 महीनों से पश्चिमी अरब सागर में भारतीय नौसेना एकदम हावी हो गई है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान बेहद कम समय में 30 से अधिक जहाजों और पनडुब्बियों की अभूतपूर्व तैनाती की गई। भारत की तैयारियों को देखकर पाकिस्तानी सेना पाकिस्तानी नौसेना डरी हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तानी नौसेना अपने बंदरगाहों में ही दुबकी हुई थी। ऐडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ ऐसा अभियान है जो कि अभी खत्म नहीं हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कम से कम 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने मिसाइल हमले शुरू कर दिए जो कि नाकाम साबित हुए। जवाब में भारतीय सेना ने उसके कई एयरबेस तबाह कर डाले।

वहीं नौसेना दिवस के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए वेस्टर्न नेवल कमांड के हेड वाइस ऐडमिरल स्वामिनाथन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विक्रांत कैरियर बैटल ग्रुप के साथ पूरी तरह से युद्ध स्तर पर तैनात था। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना का आक्रामक रुख देखकर भी पाकिस्तान सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा था।

ॉबीते दिनों नौसेना प्रमुख ने बांग्लादेश को लेकर कहा था कि वह पड़ोसी को मित्र के रूप में देखते हैं और फरवरी में आम चुनाव के बाद एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा बंगलादेश की थी। उन्होंने कहा, "मुझे किसी 'चकाचौंध वाली' राजधानी में जाना था, लेकिन मैंने कहा, 'नहीं। मुझे पहले बंगलादेश जाना चाहिए।' मैं एक शाश्वत आशावादी हूं और मुझे उम्मीद है कि जहां तक बंगलादेश का संबंध है, चीजें बदल जाएंगी।"

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।