'अपने बच्चों को US मत भेजना'; फिलाडेल्फिया में भाई की हत्या पर क्या बोली बहन
पीड़ित अंशुल कुंचा की बहन ने कहा, 'वे अमेरिका नहीं जाना चाहते थे, लेकिन हमने उन्हें भेज दिया... और देखिए क्या हो गया।' उन्होंने सभी माता-पिता को चेतावनी दी कि वे अपने बच्चों को अमेरिका न भेजें।

हैदराबाद के 28 वर्षीय युवक अंशुल कुंचा की अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। अंशुल बिजनेस एनालिटिक्स में मास्टर्स की डिग्री पूरी कर चुके थे और कुछ कमाने के लिए पिज्जा डिलीवरी का काम करते थे। उनकी बहन ने परिवार की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि अंशुल कभी अमेरिका जाना ही नहीं चाहते थे, लेकिन परिवार की इच्छा पर वे वहां गए। अब परिवार न्याय की मांग कर रहा है और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि अंशुल के शव को भारत लाया जाए।
अंशुल को एक खाली घर में पिज्जा डिलीवर करने के लिए बुलाया गया, जहां दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। फिलाडेल्फिया हाउसिंग अथॉरिटी के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि अंशुल पिज्जा लेकर जा रहे थे और उनके पीछे काले कपड़ों में दो लोग बैकपैक लेकर चल रहे थे। बहन का आरोप है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी। हमलावरों ने अंशुल को सिर में तीन बार गोली मारी और उनके शव को सड़क पर फेंक दिया।
आखिर क्यों की गई अंशुल की हत्या
परिवार को किसी दुश्मनी का पता नहीं है, फिर भी यह हत्या एक ट्रैप लगती है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो मास्कधारी बंदूकधारियों ने यह वारदात को अंजाम दिया। अंशुल की बहन ने पीटीआई को दिए बयान में गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, 'वे अमेरिका नहीं जाना चाहते थे, लेकिन हमने उन्हें भेज दिया... और देखिए क्या हो गया।' उन्होंने सभी माता-पिता को चेतावनी दी कि वे अपने बच्चों को अमेरिका न भेजें।
बहन ने कहा कि यह सभी माता-पिता के लिए संदेश है जो अपने बच्चों को पढ़ाई और करियर के लिए अमेरिका भेज रहे हैं, अपने बच्चों को अमेरिका मत भेजिए। उन्होंने कहा कि भाई को मारने का मकसद क्या था, यह समझ नहीं आ रहा, लेकिन यह स्पष्ट रूप से हत्या की साजिश थी। इस घटना ने भारतीय छात्रों और युवाओं को विदेश भेजने वाले परिवारों में चिंता पैदा कर दी है। अमेरिका में बढ़ती हिंसा, बंदूक संस्कृति और सुरक्षा की चुनौतियां एक बार फिर चर्चा में हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

