होर्मुज से पार हुआ एक और भारतीय LPG टैंकर, ईरान ने भेजा स्पेशल मैसेज; गुजरात का भी जिक्र

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

होर्मुज से एक और भारतीय एलपीजी टैंकर गुजरा है। इस पर ईरानी वाणिज्य दूतावास ने कहा कि भारत और विशेष रूप से गुजरात का हमारे साझा इतिहास में एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। दूतावास ने यह गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी के एक पोस्ट के जवाब में लिखा।

होर्मुज से पार हुआ एक और भारतीय LPG टैंकर, ईरान ने भेजा स्पेशल मैसेज; गुजरात का भी जिक्र

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, भारत समेत अपने मित्र देशों के कुछ जहाजों को वह आने-जाने दे रहा है, जिससे ऊर्जा संकट कुछ हद तक कम हुआ है। भारत का एक और एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया है। यह टैंकर गुजरात के पोर्ट पर पहुंचेगा। इसको लेकर ईरान ने स्पेशल मैसेज दिया है। मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने कहा कि भारत और विशेष रूप से गुजरात का हमारे साझा इतिहास में एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। दूतावास ने यह गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी के एक पोस्ट के जवाब में लिखा। इसमें संघवी ने एलपीजी टैंकर का गुजरना भारत की कूटनीति की जीत बताया था।

हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा, 'एक और जहाज। भारतीय कूटनीति के लिए एक और जीत। एलपीजी वाहक ग्रीन सांववी ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है और अब वह भारत स्थित अपने घर की ओर अग्रसर है।'' इस पर जवाब देते हुए मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने कहा, ''भारत और विशेष रूप से गुजरात का हमारे साझा इतिहास में एक अत्यंत सम्मानित स्थान है, क्योंकि सदियों पहले इसने हमारी धरती से आए लोगों का बड़े ही आदर-सत्कार के साथ स्वागत किया था। सभ्यता के इस सुदृढ़ बंधन को आधार बनाते हुए, हम मित्रता और सहयोग के संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।''

सरकार ने शनिवार को नागरिकों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी से बचने की अपील की। सरकार ने कहा कि होर्मुज के बंद होने से जुड़े व्यवधानों के बावजूद ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है और स्थिति नियंत्रण में है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और ऊर्जा की बचत करने की सलाह दी गई है। सरकार ने घरेलू एलपीजी और पाइप से मिलने वाली रसोई गैस (पीएनजी) को प्राथमिकता दी है, खासकर घरों, अस्पतालों और आवश्यक सेवाओं के लिए। मांग को संतुलित करने और आपूर्ति बढ़ाने के लिए रिफाइनरियों का उत्पादन बढ़ाया गया है और गैस सिलेंडर भरवाने के बीच का अंतराल भी बढ़ाया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें