Hindi NewsIndia NewsIndian Army to buy 850 Kamikaze drones worth Rs 2000 crore after Operation Sindoor
850 कामिकेज ड्रोन खरीदने जा रही सेना, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ी तैयारी

850 कामिकेज ड्रोन खरीदने जा रही सेना, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ी तैयारी

संक्षेप:

भारतीय थल सेना विभिन्न स्रोतों से प्राप्त बड़ी संख्या में लॉइटरिंग म्यूनिशन्स का उपयोग करती है। अब निकट भविष्य में अपनी सभी लड़ाकू इकाइयों को सुसज्जित करने के लिए लगभग 30 हजार ऐसे हथियारों को शामिल करने की योजना है।

Dec 19, 2025 10:03 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय सेना 850 कामिकेज ड्रोनों की खरीद के लिए पूरी तरह तैयार है, जिनका इस्तेमाल तीनों रक्षा बलों और स्पेशल फोर्स के लिए किया जाएगा। भारतीय थल सेना का प्रस्ताव अब मूंजरी मिलने के करीब है। रक्षा स्रोतों ने एएनआई को बताया कि इस महीने के अंतिम सप्ताह में होने वाली हाई-लेवल मीटिंग में इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। फास्ट-ट्रैक प्रक्रियाओं के तहत लागू किए जाने वाले प्रस्ताव के अनुसार, थल सेना को स्वदेशी स्रोतों से लगभग 850 लॉइटरिंग म्यूनिशन्स लॉन्चरों के साथ मिलेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:भारत ने दिखाया कि परंपरा और विज्ञान साथ-साथ बढ़ सकते हैं आगे, WHO चीफ क्या बोले

भारतीय थल सेना विभिन्न स्रोतों से प्राप्त बड़ी संख्या में लॉइटरिंग म्यूनिशन्स का उपयोग करती है। अब निकट भविष्य में अपनी सभी लड़ाकू इकाइयों को सुसज्जित करने के लिए लगभग 30 हजार ऐसे हथियारों को शामिल करने की योजना है। थल सेना की इन्फैंट्री बटालियनों में प्रत्येक में एक अश्विनी प्लाटून होगी, जिसके पास दुश्मन ठिकानों के खिलाफ ड्रोनों का संचालन करने और आतंरिक सुरक्षा भूमिकाओं में भी जिम्मेदार होगी।

ऑपरेशन सिंदूर में ड्रोनों का इस्तेमाल

थल सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के अंदर आतंकी मुख्यालयों को निशाना बनाने के लिए ड्रोनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। भारत ने ऑपरेशन के पहले दिन ही 9 में से 7 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया था जिसमें 26 लोग मारे गए थे। बाद में, ड्रोनों का उपयोग पाकिस्तानी सेना के खिलाफ भी किया गया, जो आतंकवादियों की मजबूती से रक्षा करने के लिए आगे आई। सेना की कार्रवाइयों में हताहतों की संख्या बहुत अधिक थी और सीमाओं पर दुश्मन की बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा था।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।