Hindi NewsIndia NewsIndian Army displays reconstructed Turkish Yiha drone deployed by Pakistan during Op Sindoor
तुर्की में बना, लाहौर से उड़ा, भारत में कैप्चर; सेना ने पहली बार दिखाया ‘यिहा’ ड्रोन

तुर्की में बना, लाहौर से उड़ा, भारत में कैप्चर; सेना ने पहली बार दिखाया ‘यिहा’ ड्रोन

संक्षेप:

भारतीय सेना ने अपने ड्रोन-रोधी तंत्र का उपयोग करते हुए तुर्की के 'यिहा' ड्रोन को मार गिराया। इस ड्रोन का प्रदर्शन विजय दिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जो लाहौर से उड़कर भारत में जालंधर को निशाना बनाने आया था।

Dec 16, 2025 06:57 am ISTAmit Kumar भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय सेना ने सोमवार को तुर्की के सशस्त्र ड्रोन ‘यिहा’ का पुनर्निर्मित मॉडल प्रदर्शित किया, जिसे भारत ने 10 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मार गिराया था। विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बहु-भूमिका वाले कामिकेज श्रेणी के ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच सात से 10 मई तक चले संघर्ष के दौरान पड़ोसी देश ने बड़ी संख्या में ‘यिहा’ नामक सिंगल-यूज वाले मानवरहित लड़ाकू हवाई वाहनों (यूसीएवी) का इस्तेमाल विभिन्न भारतीय सैन्य और नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए किया था।

भारतीय सेना ने हालांकि लगभग सभी ड्रोन को मार गिराया था। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया यिहा ड्रोन 10 मई को 2000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। उन्होंने बताया कि इसे लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना किया गया था और इसका लक्ष्य जालंधर था।

Yiha drone

उन्होंने कहा कि 10 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री ले जा रहे ड्रोन को भारतीय सेना की वायु रक्षा प्रणाली (एएडी) ने मार गिराया। रिमोट से संचालित यह ड्रोन लक्ष्य से टकराते ही विस्फोट करने के मकसद से बनाया गया था। इस ड्रोन के पंखों की लंबाई दो मीटर थी। इस यूसीएवी को 170 सीसी हॉर्सपावर वाले ‘टू-स्ट्रोक’ इंजन से संचालित किया जाता है।

भारतीय सेना ने अपने ड्रोन-रोधी तंत्र का उपयोग करते हुए बड़ी संख्या में कामिकेज ड्रोन को नष्ट कर दिया था। कामिकेज श्रेणी के ड्रोन को ‘आत्मघाती ड्रोन’ के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि ये ऐसी अस्त्र प्रणाली हैं जो किसी लक्ष्य क्षेत्र के ऊपर मंडरा सकते हैं, हमला करने से पहले एक उपयुक्त लक्ष्य की तलाश करते हैं।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।