Hindi NewsIndia NewsIndian Air Force Tejas jet crashes at Dubai Airshow, pilot dies Nitish Kumar allocated Portfolio to Ministers Top 5 News
फाइटर जेट तेजस क्रैश में पायलट की मौत, बिहार में मंत्रियों के विभाग बंटे; नीतीश ने चौंकाया: टॉप 5 न्यूज

फाइटर जेट तेजस क्रैश में पायलट की मौत, बिहार में मंत्रियों के विभाग बंटे; नीतीश ने चौंकाया: टॉप 5 न्यूज

संक्षेप:

नरेंद्र मोदी सरकार ने आज (शुक्रवार, 21 नवंबर को) एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए चार श्रम संहिताओं (कानूनों) को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की है। इनके जरिये 29 मौजूदा श्रम कानूनों को तर्कसंगत बनाया गया है।

Nov 21, 2025 07:02 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दुबई में आयोजित एक एयर शो में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें एक पायलट की मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है। दूसरी तरक, बिहार में एक दिन पुरानी नई नीतीश सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब नीतीश कुमार ने अपने पास गृह विभाग नहीं रखा है। ऐसा कर उन्होंने चौंका दिया है। साथ ही भाजपा-जेडीयू के बीच के संबंधों को नए सिरे से परिभाषित किया है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए देश-दुनिया की इस समय की टॉप 5 खबरें...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुबई एयर शो में तेजस क्रैश, पायलट की मौत; लपटें उठती दिखीं

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। आईएएफ ने यह जानकारी दी। भारतीय वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है। विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाए गए दुर्घटना के दृश्यों में विमान को ऊंचाई से गिरते और फिर आग के गोले में बदलते देखा जा सकता है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

बिहार में मंत्रियों को मिले विभाग, पहली बार नीतीश के पास नहीं गृह विभाग

बिहार में 10वीं बार बनी नीतीश कुमार की सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब नीतीश के हाथों से गृह विभाग का प्रभार छिन गया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग दिया गया है, जबकि दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि सुधार और राजस्व विभाग और खनन एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

देश में आज से लागू हुए चार नए श्रम कानून, क्या नया?

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज (शुक्रवार, 21 नवंबर को) एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए चार श्रम संहिताओं (कानूनों) को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की है। इनके जरिये 29 मौजूदा श्रम कानूनों को तर्कसंगत बनाया गया है। ये चार श्रम संहिताएं हैं- वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता, 2020। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की हुई सगाई

विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने संगीतकार पलाश मुछाल के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

फराह ने बताया कौन होगा बिग बॉस 19 का विनर

फराह खान बिग बॉस के कई सीजन्स में वीकेंड का वार होस्ट करने जाती हैं। उनका इस शो से पुराना कनेक्शन है। वह सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर थीं तो उनसे पूछा गया कि बिग बॉस 19 का विनर कौन हो सकता है। फराह ने अपने फेवरिट खिलाड़ी का नाम बताया साथ में ये भी कहा कि बीते साल जिसको बोला था वही जीता। फराह ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नाम लेना चाहिए या नहीं लेकिन उन्होंने विनर के तौर पर अपनी पसंद गौरव खन्ना को बताया। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।