भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा नहीं बदलता, T20 में बड़ी जीत पर अमित शाह ने लिए मजे

Feb 16, 2026 10:05 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन ऐसी पिच पर ठोक दिए जिस पर बाकी बल्लेबाजों को रन बनाने में पसीने छूट गए। यह इस मैच का सबसे बड़ा अंतर साबित हुआ। भारत ने पहले खेलते हुए 175 रन बनाए जो कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर बेहद चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था। पाकिस्तान टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई।

भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा नहीं बदलता, T20 में बड़ी जीत पर अमित शाह ने लिए मजे

भारत ने पाकिस्तान को रौंद कर रविवार को एक और बड़ी जीत दर्ज कर ली है। श्रीलंका के कोलंबों में खेले गए मैच के हीरो सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन रहे। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुटकी ली है। उन्होंने T20 विश्व कप मैच को लेकर कहा है कि जगह और तारीख बदल सकती है, लेकिन नतीजे वही रहते हैं। खास बात है कि बॉयकॉट को लेकर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर भारी ड्रामा किया था।

शाह ने एक्स पर लिखा, 'शानदार खेल खेला टीम इंडिया। फॉर्मेट, जगह और तारीखें बदल सकती हैं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का परिणाम कभी नहीं बदलता है। पूरी टीम को बधाई।'

मैदान के बाहर विवाद के बाद भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला बेहद खास बन गया था। धड़कने तेज थीं और करोड़ों आंखें टीवी पर जमी थीं। मगर वही हुआ जो होता आया है। भारत ने आठवीं बार पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में 61 रन से शिकस्त देकर अपना वर्चस्व साबित कर दिया। यह भारत की पाकिस्तान पर टी-20 विश्व कप में सबसे बड़ी जीत भी रही। इसी के साथ भारत ने शान के साथ सुपर-8 में भी प्रवेश कर लिया।

मैच का नतीजा

जीत के नायक बने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन। जिन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन ऐसी पिच पर ठोक दिए जिस पर बाकी बल्लेबाजों को रन बनाने में पसीने छूट गए। यह इस मैच का सबसे बड़ा अंतर साबित हुआ। भारत ने पहले खेलते हुए 175 रन बनाए जो कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर बेहद चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई।

अभिषेक शर्मा हुए आउट पर किशन ने पारी संभाली

भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। पहले ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना शाहीन के हाथों कैच हो गए। लेकिन इसके बाद ईशान ने पलटवार किया। उन्होंने शाहीन की शुरुआती गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर दबाव कम किया। सलमान और अन्य स्पिनरों के खिलाफ भी उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया।

स्पिन की अनुकूल और धीमी पिच पर रन बनाना आसान नहीं था, लेकिन ईशान ने भारत को अविश्वसनीय शुरुआत दिलाई। वह भी तब जब अभिषेक शर्मा शून्य रन पर आउट हो गए। ईशान ने 40 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा (25) के साथ 87 रन की साझेदारी कर उन्होंने भारत को मजबूत आधार दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी अहम मौकों पर उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि रिंकू सिंह ने अंतिम ओवरों में तेजी दिखाते हुए चार गेंद में नाबाद 11 रन जोड़े।

टॉस हारा पर मैच जीता भारत

टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम ने धीमी पिच को देखते हुए स्पिन आक्रमण पर भरोसा जताया और शाहीन शाह अफरीदी के रूप में केवल एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज उतारा। भारत ने भी बदलाव करते हुए अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे तेज गेंदबाजी विकल्प रहे।

Ishan Kishan

पाकिस्तान ने 18 ओवर स्पिनरों से कराए। सईम अयूब 25 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। शाहीन ने दो ओवर में 31 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने शाहीन पर चौका और छक्का लगाकर स्कोर को 170 के पार पहुंचाया, हालांकि अगली ही गेंद पर दुबे रन आउट हो गए।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;