Hindi NewsIndia NewsIndia US Trade Deal Piyush Goyal shares the list Indian goods will face zero tariffs in America
किन भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में जीरो टैरिफ, पीयूष गोयल ने साझा की पूरी लिस्ट

किन भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में जीरो टैरिफ, पीयूष गोयल ने साझा की पूरी लिस्ट

संक्षेप:

भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर मुहर लग चुकी है। इसको लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता निर्यात को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। खासतौर पर टैरिफ रेट 18 फीसदी हो जाने का खासा फायदा भारत को मिलेगा।

Feb 07, 2026 05:03 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर मुहर लग चुकी है। इसको लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता निर्यात को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। खासतौर पर टैरिफ रेट 18 फीसदी हो जाने का खासा फायदा भारत को मिलेगा। गोयल का यह बयान तब आया है, जब भारत और अमेरिका ने ट्रेड एग्रीमेंट पर संयुक्त बयान जारी किया है। इस एग्रीमेंट पर आने वाले दिनों में दस्तखत हो सकता है। गोयल ने कहा कि 50 फीसदी का टैरिफ घटकर 18 फीसदी पर आ चुका है। यह हमारे पड़ोसी देशों की तुलना में बहुत कम है। इससे हमारे निर्यातकों को काफी फायदा मिलेगा।

वाणिज्य मंत्री ने साझा की लिस्ट
इसके साथ ही पीयूष गोयल ने उन उत्पादों की लिस्ट भी साझा की है, जिन्हें भारत से अमेरिका निर्यात करने पर जीरो टैरिफ लगेगा। आइए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से प्रोडक्ट्स शामिल हैं…
-जेम्स और डायमंड्स
-फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स
-एयरक्राफ्ट पार्ट्स
-स्मार्टफोन्स पर जीरो ड्यूटी जारी रहेगी
-मसाले
-चाय
-कॉफी
-कोकोनट और कोकोनट तेल
-एरेका नट
-ब्राजील नट
-कैश्यू नट
-चेस्टनट
-वेजिटेबल वैक्स
-एवोकाडो
-केला
-आम
-पाइनएप्पल
-मशरूम
-कुछ बेकरी उत्पाद

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोले पीयूष गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को 'विकसित भारत 2047' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इसमें देश के किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा और कई वस्तुओं पर शून्य शुल्क लगेगा। इससे 30 अरब डॉलर का अमेरिकी बाजार भारतीय निर्यातकों के लिए खुलेगा। खास बात यह है कि इसमें किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ किसान विरोधी लोग यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि इससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहाकि हमने इस समझौते में कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसमें देश के किसानों, हस्तशिल्प और हथकरघा को कोई नुकसान पहुंचे।

किसी के हितों को नुकसान नहीं
गोयल ने आगे कहा कि यह समझौता किसानों, एमएसएमई, हस्तशिल्प और हथकरघा के हितों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने अल्कोहल युक्त पेय पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा उपकरणों जैसे क्षेत्रों में अमेरिका को शुल्क रियायतें दी हैं। व्यापार समझौते के तहत भारत को कुछ वाहनों और विमानों के कलपुर्जों पर भी अमेरिका में शून्य जवाबी शुल्क का लाभ मिलेगा।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।