Hindi NewsIndia NewsIndia shot down 5 Pakistani fighter jets in Operation Sindoor Air Chief Marshal
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट मार गिराए, S400 रहा गेमचेंजर: एयर चीफ

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट मार गिराए, S400 रहा गेमचेंजर: एयर चीफ

संक्षेप:

5 Pakistani fighter jets: एयरफोर्स प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पांच पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराए थे। उनके पास भी गाइडेड बम थे लेकिन वह हमारे डिफेंस को भेद ही नहीं पाए।

Sat, 9 Aug 2025 01:35 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को तगड़ी पटखनी देने वाली भारतीय एयरफोर्स चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट्स को मार गिराया था, जबकि एक बड़े विमान को भी हिट किया था। रूस से खरीदे गए भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम S400 की तारीफ करते हुए उसे गेम चेंजर बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में चीफ ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान हमने पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया है। एयर चीफ ने कहा, "हमने पांच पाकिस्तानी विमानों को तो पक्का मार गिराया है। इसमें या तो एक ELINT एयरक्रॉफ्ट था या फिर AEW&C एयरक्रॉफ्ट था। इसे हमने 300 किलोमीटर की रेंज पर जाकर मारा, जो कि जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल के लिए सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।"

वायुसेना प्रमुख की तरफ से दिया गया यह बयान किसी उच्च अधिकारी की तरफ से पहला ऐसा बयान है, जिसमें पाकिस्तान के जेट्स को मार गिराने की बात कही गई है।

गेम चेंजर रहा S400

चीफ ने हाल ही में रूस से खरीदे गए S400 की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने बहुत बेहतर काम किया। हमने हाल ही में रूस से S400 खरीदा था वह हमारे लिए गेम चेंजर रहा। उसकी रेंज इतनी थी कि पाकिस्तान का कोई भी एयरक्रॉफ्ट या उनके लंबी दूरी के गाइडेड बम हमें कोई नुकसान हीं पहुंचा सके और न ही हमारे आस पास आ सके क्योंकि हमारा एयर डिफेंस इतना तगड़ा था कि वह उसे भेद ही नहीं पाए।”

सीजफायर के लिए पाकिस्तान आया आगे

एयर चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक हाईटेक युद्ध था। शुरुआत के 80 से 90 घंटों में हमने पाकिस्तान का इतना ज्यादा नुकसान कर दिया। उनके ज्यादातर ठिकानों को निशाना बना लिया। इससे उन्हें साफ समझ आ गया कि अगर वे इसे ऐसे ही जारी रहने देते हैं तो बहुत ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसी वजह से वह आगे आए और फिर पाकिस्तानी डीजीएमओ का हमारे डीजीएमओ के पास फोन आया और फिर सीजफायर हुआ।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।