
श्रीलंका की मदद को आगे आया भारत, पाकिस्तानियों को वीजा क्यों नहीं देगा UAE? टॉप 5 न्यूज
सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में PM मोदी ने कहा कि Cyclone Ditwah के कारण श्रीलंका के जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, आराम और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
चक्रवाती तूफान दित्वा का कहर झेल रहे पड़ोसी देश श्रीलंका के लिए भारत ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी ने इस तूफान में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना भी जताई है। वहीं दूसरी तरफ UAE ने पाकिस्तानियों को वीजा देना बंद कर दिया है। देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:
तूफान की मार झेल रहे श्रीलंका के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ,भेजी राहत सामग्री
चक्रवाती तूफान 'दित्वा' का कहर झेल रहे पड़ोसी देश श्रीलंका के लिए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तुरंत राहत सामग्री और ज़रूरी मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) मदद भेजी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे स्थिति बदलेगी, भारत और मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने शुक्रवार को 'चक्रवात दित्वा' से हुई भारी तबाही और कई लोगों की जान जाने के बाद श्रीलंका के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई। पढ़ें पूरी खबर…
सोनियाजी ने भी की थी कुर्बानी;सिद्धा के सामने ही DKS ने साधे एक तीर से दो निशाने
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच मची सियासी खींचतान आज (शुक्रवार, 28 नवंबर) को तब और तेज हो गई, जब सीएम के सामने ही उनके डिप्टी सीएम ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की कुर्बानी का उदाहरण दिया। बेंगलुरु में एक सरकारी कार्यक्रम में शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने 2004 में पार्टी के नेतृत्व वाले यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के 2004 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री बनने का मौका छोड़ दिया था। डीकेएस ने कहा कि इसके बजाय उन्होंने मनमोहन सिंह को आगे बढ़ाया, जो एक बेहतरीन अर्थशास्त्री थे, जो पहले रिज़र्व बैंक के गवर्नर और वित्त मंत्री के तौर पर काम कर चुके थे। पढ़ें पूरी खबर…
क्रिमिनल रिकॉर्ड; UAE ने पाकिस्तानियों को वीजा देना क्यों बंद कर दिया?
UAE ने एप्लिकेंट्स के क्रिमिनल एक्टिविटीज में शामिल होने की चिंताओं के बीच पाकिस्तानी नागरिकों को रेगुलर वीजा देना रोक दिया है। यह उसके बाद हुआ, जब कई पाकिस्तानी ट्रैवलर्स ने बड़े पैमाने पर वीजा रिजेक्ट होने की शिकायत की थी। पाकिस्तानी मीडिया हाउस 'द डॉन' के मुताबिक, एक सीनियर पाकिस्तानी अधिकारी ने अब माना है कि यह कदम पाकिस्तानियों के वेस्ट एशियन देश की यात्रा करने और क्रिमिनल एक्टिविटीज में शामिल होने की वजह से उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकता हूं, नए सीजेआई सूर्यकांत ने ऐसा क्यों कहा?
पिछले सप्ताह देश के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ लेने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा है कि गरीब लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है और वह उनके लिए अदालत में आधी रात तक भी बैठ सकते हैं। CJI सूर्यकांत ने तिलक सिंह डांगी नाम के व्यक्ति द्वारा केंद्र के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। सुनवाई के दौरान सीजेआई के साथ जस्टिस जॉयमाल्य बागची भी थे। पढ़ें पूरी खबर…
GDP पर सारे अनुमान फेल, 8.2% की तेज रफ्तार से बढ़ी इकोनॉमी
भारत की इकोनॉमी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2) के दौरान जीडीपी 8.2% की मजबूत दर से बढ़ी है, जो विशेषज्ञों के अनुमान से कहीं बेहतर है। यह पिछली छह तिमाहियों यानी 18 महीनों में सबसे अधिक है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5.6 प्रतिशत की दर से देश की इकोनॉमी बढ़ी थी। वहीं, ताजा ग्रोथ पिछली तिमाही यानी अप्रैल से जून की अवधि के 7.8% से भी ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर…





