Hindi NewsIndia NewsIndia rejects baseless allegations by Pakistan PM Shehbaz Sharif blames India for Islamabad attack
सच्चाई से सब वाकिफ… बेबुनियाद आरोप लगाने वाले PAK को भारत ने लताड़ा; शरीफ को दिखाया आईना

सच्चाई से सब वाकिफ… बेबुनियाद आरोप लगाने वाले PAK को भारत ने लताड़ा; शरीफ को दिखाया आईना

संक्षेप: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले का आरोप भारत पर लगाने की कोशिश की थी। पाक PM ने कहा है कि भारत पाकिस्तान में प्रॉक्सी टेररिस्ट अटैक करवा रहा है।

Tue, 11 Nov 2025 10:43 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शहबाज शरीफ के झूठे दावों की पोल खोलते हुए भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। मंगलवार को इस्लामाबाद की एक अदालत के बाहर हुए हमले का आरोप भारत पर लगाने वाले शरीफ को भारत ने आईना दिखाया है। भारत ने कहा है कि देश में संविधान की उड़ रही धज्जियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान इस तरह के झूठे नैरेटिव गढ़ रहा है। भारत ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान की सच्चाई से सब वाकिफ हैं और इस तरह के आरोपों से वह किसी को गुमराह नहीं कर सकता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि मंगलवार को इस्लामाबाद में स्थित एक अदालत के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हमलावर अदालत परिसर में घुसना चाहता था, लेकिन असफल होने पर उसने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राजधानी के जी-11 इलाके में इमारत के फाटक पर एक पुलिस वाहन के पास विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया। बाद में हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान ने ली।

शहबाज शरीफ के मनगढ़ंत आरोप

हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बिना वजह हमले का दोष भारत पर मढ़ते नजर आए। पाकिस्तान की समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक शरीफ ने कहा, "ये हमले भारत द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का ही एक हिस्सा हैं जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को अस्थिर करना है।" शरीफ ने आगे कहा, “भारतीय संरक्षण में अफगानिस्तान की धरती से किए जा रहे इन हमलों की जितनी निंदा की जाए कम है।”

ये भी पढ़ें:शहबाज शरीफ नहीं आ रहे बाज, PAK में हुए हमले के लिए भारत को ठहराया कसूरवार
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान का खौफनाक राज खुला, शहबाज शरीफ का 'खास' हाफिज सईद के अड्डे पर पहुंचा

भारत से मिली लताड़

शहबाज शरीफ के आरोपों पर जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि भारत इन आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत, भ्रम में जी रहे पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा लगाए जा रहे निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। देश में चल रहे सैन्य-प्रेरित संवैधानिक बर्बादी और सत्ता हथियाने की कोशिशों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ झूठे नैरेटिव गढ़ना पाकिस्तान की एक पुरानी आदत है।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा, "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय वास्तविकता से भली-भांति परिचित है और पाकिस्तान की हताशापूर्ण ध्यान भटकाने वाली चालों से गुमराह नहीं होगा।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।