125 साल का रिकॉर्ड टूटा! भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म रहा अगस्त

By Shubham Sharma पीटीआई

सितंबर महीने के दौरान बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज के 91 प्रतिशत से कम रहने की उम्मीद है। 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर सितंबर महीने का LPA 167.9 mm दर्ज है।

Hottest August IMD
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगस्त 2026 का औसत और न्यूनतम तापमान ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को जारी अपने मासिक पूर्वानुमान में बताया कि सितंबर के दौरान पूरे देश में औसतन सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही IMD ने पुष्टि की कि भारत ने साल 2026 में 1901 के बाद से अब तक का सबसे गर्म अगस्त दर्ज किया है।

सितंबर 2026 के लिए मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर महीने के दौरान बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज के 91 प्रतिशत से कम रहने की उम्मीद है। 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर सितंबर महीने का LPA 167.9 mm दर्ज है।

ये भी पढ़ें:
कल का मौसम: मंगलवार को यूपी-बिहार में होगी झमाझम बारिश, इन इलाकों में भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर में मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

अगस्त 2026: 125 सालों का सबसे गर्म महीना

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगस्त 2026 का औसत और न्यूनतम तापमान ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:
दिल्ली में कल का मौसम; केवल बौछारें लेकिन इस दिन जमकर होगी बारिश, NCR का भी हाल

मोहपात्रा के अनुसार, भारत में 2026 का अगस्त महीना 1901 के बाद सबसे गर्म रहा, क्योंकि औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस था। इस महीने का सामान्य औसत तापमान 27.34 डिग्री सेल्सियस है।

उन्होंने बताया कि अगस्त 2026 का औसत न्यूनतम तापमान भी 1901 के बाद सबसे ज्यादा था, जो 23.68 डिग्री सेल्सियस के सामान्य तापमान के मुकाबले 24.36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

IMD के अनुसार, इस महीने बारिश भी कम रही, जो 213.3 mm थी - 2001 के बाद सातवीं सबसे कम बारिश।

एल नीनो का प्रभाव

IMD प्रमुख के अनुसार, मॉनसून की सुस्ती और बढ़ते तापमान का मुख्य कारण भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में बना मजबूत एल नीनो प्रभाव है।

ये भी पढ़ें:
Sasaram News: मौसम ने ली करवट तो खिल उठे किसानों के चेहरे, धान की फसल लहलहाई

केंद्रीय और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान (SST) सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। आने वाले महीनों में इस एल नीनो स्थिति के और मजबूत होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।

अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।