'भारत बनने वाला है सुपरपावर', UNSC में स्थायी सदस्यता के समर्थन में उतरे यूरोप के कई देश

लाइव हिन्दुस्तान
share

वी-4 देशों ने भारत की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता की वकालत की है और कहा है कि भारत इसके योग्य है। इन देशों में चेक रिपब्लिक, स्लोवाकिया, हंगरी और पोलैंड शामिल है। भारत 1994 से स्थायी सदस्यता का दावा ठोक रहा है।

UNSC
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्ष में उतरे यूरोप के ये चार देश।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता और वीटो पावर के लिए भारत कई साल से मजबूत दावेदारी ठोक रहा है। हालांकि चीन के अड़ंगे की वजह से यह अब तक संभव नहीं हो पाया है। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि दुनिया भारत की संभावनाएं और ताकत दोनों का अंदाजा लगा चुकी है। शायद इसीलिए चीन भी नहीं चाहता कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बने। आपको बता दें कि अब तक सिर्फ अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के पास ही वीटो पावर है। वहीं यूरोप के चार देशों ने भारत की स्थायी सदस्यता के लिए जोरदार समर्थन दिया है। इनमें स्लोवाकिया, पोलैंड, हंगरी और चेक रिपब्लिक शामिल हैं।

स्लोवाकिया के विदेस मंत्री जुराज ब्लानर ने कहा, Visegrad 4 ग्रुप के सभी सदस्य इंडो पसिफिक क्षेत्र के सुपरपावर भारत का समर्थन करते हैं और उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए। आपको बता दें कि भारत कई साल से मांग कर रहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार होना चाहिए। भारत खरे-खरे शब्दों में बता चुका है कि सुरक्षा परिषद में अब निष्पक्षता नहीं रह गई है। ऐसे में इसका विस्तार करना भी जरूरी है।

8 बार अस्थायी सदस्य रह चुका है भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इन देशों के समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि V4 देश रक्षा क्षेत्र में लंबे समय से भारत के सहयोगी रहे हैं। वहीं हम लोग अब सहयोग को नई दिशा देने पर विचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 8 बार अस्थायी सदस्य रह चुका है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्यों के साथ 10 अस्थायी सदस्य हैं जो कि समय-समय पर बदलते रहते हैं।

1994 से दावेदारी पेश कर रहा भारत

भारत पिछले तीस सालों से यूएनएससी में स्थायी सदस्यता की दावेदारी पेश कर रहा है। पहली बार 1994 में भारत ने 49वीं महासभा के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट की मांग की थी। इसके बाद 2000 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र शिखऱ सम्मेलन में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने स्थायी सदस्यता का दावा ठोका था। 1945 में स्थापना के बाद संयुक्ता राष्ट्र सुरक्षा परिषद में केवल एक बार ही विस्तार हुआ है। 1965 में यूएन चार्टर में संशोधन किया गया था और इसके तहत चार इस्थायी सीटें बढ़ाकर कुल सदस्यता 11 से बढ़ाकर 15 कर दी गई थी। हालांकि पांच स्थायी सीटों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। भारत का कहना है कि इतने सालों में बहुत कुछ बदल गया है। भू राजनीतिक परिदृश्य बदल गए हैं। ऐसे में यूएनएससी अपने दकियानूसी रास्ते को नहीं छोड़ रहा है। भारत दुनियाभर में शांति अभियानों में अपने योगदान को दर्शाते हुए खुद को स्थायी सदस्यता के योग्य बताता है। इसके साथ ही भारत ग्लोबल साउथ को आवाज दे रहा है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'भारत बनने वाला है सुपरपावर', UNSC में स्थायी सीट के समर्थन में उतरे कई देश