Hindi NewsIndia NewsIndia Pakistan War India attack on Pakistan Airbases Pakistan still working to fix damage in 2026
पाकिस्तान याद रखेगा भारत के दिए ये जख्म, भरने में 2026 भी हो जाएगा खत्म! कितना हुआ नुकसान

पाकिस्तान याद रखेगा भारत के दिए ये जख्म, भरने में 2026 भी हो जाएगा खत्म! कितना हुआ नुकसान

संक्षेप:

इससे पहले रविवार को पाकिस्तान ने पहली बार नूर खान एयरबेस पर भारत द्वारा मचाई गई तबाही स्वीकार की थी। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कबूल किया कि भारत ने 10 मई की सुबह नूर खान वायुसेना अड्डे पर हमला किया था।

Jan 01, 2026 10:34 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीते साल मई महीने में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर ना सिर्फ आतंकवाद पर करारा प्रहार किया, बल्कि इसके बाद पाकिस्तान को भी एक बार फिर यह दिखा दिया कि भारत पर कायराना हमले करने का अंजाम क्या होगा। भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेसेस को पूरी तरह तबाह कर दिया था। पाक की हालत इतनी पतली हो गई है कि वह इन हमलों से अब तक उबर नहीं पाया है। जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान का नया साल भी इन्हीं जख्मों से उबरने में बीतने वाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के ऑपरेशन के सात महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पाक अभी भी नुकसान की भरपाई करने में लगा हुआ है। सैटेलाइट तस्वीरों और रक्षा विशेषज्ञों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अभी भी ज्यादातर एयरबेस में हुए नुकसान को ठीक करने में लगा हुआ है।

तबाही से उबर नहीं पाया है पाक

रिपोर्ट में पाक के इन एयरबेस की मौजूदा स्थिति भी बताई गई है। पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि नूर खान एयरबेस को नुकसान हुआ है और इसकी तकनीकी मरम्मत चल रही है। नवंबर में सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरों में इसकी पुष्टि भी हुई थी। वहीं भोलारी एयरबेस पर भी मरम्मत का काम जारी है। हाल की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा है कि भारत के हवाई हमले में क्षतिग्रस्त हैंगर को तिरपाल से ढक दिया गया है, जिससे यह पता चलता है कि इसकी मरम्मत का काम जारी है।

मरम्मत का काम जारी

वहीं पाक के मुरीद, मुशफ, जैकोबाबाद, रफीकी जैसे एयरबेस पर कुछ हिस्सों की मरम्मत हो चुकी है, और कई पर काम जारी है। हमलों के बाद हैंगर और रनवे को हुए स्ट्रक्चरल नुकसान के बाद उड़ान संचालन बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। इसके अलावा सुक्कुर, चुनियां, पसरूर एयरफील्ड सियालकोट और स्कार्दू एयरबेस की स्थिति भी खराब हैं और ये रिकिवरी की स्थिति में हैं।

ये भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने दुनिया को बता दिया कि…नए साल पर रक्षा मंत्रालय का संदेश
ये भी पढ़ें:हाफिज सईद के साथी ने माना, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दिया बहुत गहरा जख्म

कबूल ली नुकसान की बात

इससे पहले बीते दिनों पाकिस्तान ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत द्वारा किए गए हमलों में एयरबेस को हुए नुकसान की बात कबूली है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने खुद कबूल किया है कि भारत ने 10 मई की सुबह नूर खान वायुसेना अड्डे पर हमला किया था। डार ने माना कि भारत ने 36 घंटों के भीतर 80 ड्रोन बरसाए थे। इससे यह साफ है कि पाक के लिए तबाही के सबूतों को छिपाना मुश्किल होता जा रहा है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , बजट 2026 Live , Income Tax Live Updates और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।