भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, आने वाला है स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट; चीन-PAK को टेंशन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विजेता कंपनी 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से एमका के पांच प्रोटोटाईप बनाएगी। इस कदम को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दृष्टि से ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि इससे निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ जाएगी।

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, आने वाला है स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट; चीन-PAK को टेंशन

चीन-पाकिस्तान जैसे देशों के लिए भारत ने नई टेंशन पैदा कर दी है। ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारत सरकार ने फाइटर जेट्स बनाने के क्षेत्र में निजी कंपनियों के लिए दरवाजे खोलते हुए पांचवीं पीढ़ी के मध्यम दर्जे के उन्नत स्वदेशी लड़ाकू विमान बनाने की महत्वाकांक्षी एमका प्रोजेक्ट के लिए तीन कंपनियों को अनुरोध प्रस्ताव (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) भेजे हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने एरोनॉटिकल डिवलपमेंट एजेन्सी (एडीए) के साथ मिलकर इस विमान को बनाने के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम , एल एंड टी बीईएल के कंर्सोटियम और भारत फोर्ज- बीईएमल डेटा पैटर्न कंर्सोटियम को अनुरोध प्रस्ताव भेजे हैं। इस सारी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को इस दौड़ से बाहर रखा गया है।

विजेता कंपनी 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से एमका के पांच प्रोटोटाईप बनाएगी। इस कदम को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दृष्टि से ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि इससे निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ जाएगी। इन तीनों कंपनियों के प्रस्तावों की सरकार द्वारा जांच के बाद इनमें से एक को चुना जाएगा। चुनी गई कंपनी को ये प्रोटोटाइप 2031 तक तैयार करने होंगे। सरकार स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस और एमका के जरिए वायु सेना को स्वदेशी लड़ाकू विमानों की खेप से लैस करना चाहती है। चुनी गई कंपनी एडीए के साथ मिलकर विमान का प्रोटोटाइप तैयार करेगी। पांचवीं पीढ़ी का यह स्टील्थ फाइटर जेट अत्याधुनिक विमान एवियोनिक्स , सुपरक्रूज प्रौद्योगिकी और हथियार प्रणालियों से लैस होगा।

क्या होते हैं स्टील्थ फाइटर जेट्स

किसी भी दो देशों के युद्ध के समय सबसे महत्वपूर्ण उनके फाइटर जेट्स होते हैं। उसी की मदद से दुश्मन देशों पर बड़े हमलों को अंजाम दिया जाता है। स्टील्थ फाइटर जेट ऐसे लड़ाकू विमान होते हैं, जिन्हें दुश्मन के रडार, इंफ्रारेड सेंसर और अन्य निगरानी सिस्टम से बचकर उड़ान भरने के लिए खास तकनीक के साथ बनाया जाता है। इन विमानों का डिजाइन, इस्तेमाल होने वाली विशेष सामग्री और इंजन की तकनीक ऐसी होती है कि रडार पर इनकी पहचान बेहद मुश्किल हो जाती है। इन्हें लो ऑब्जर्वेबल एयरक्राफ्ट भी कहा जाता है। अमेरिका का एफ-35 लाइटनिंग II और एफ-22 रैप्टर, चीन का J-20 और रूस का सुखोई Su-57 इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

घर में घुसकर हमला कर सकते हैं ये फाइटर जेट्स

स्टील्थ फाइटर जेट आधुनिक युद्ध में इसलिए बेहद अहम माने जाते हैं क्योंकि ये दुश्मन के इलाके में बिना आसानी से पकड़े गए घुसकर हमला कर सकते हैं। इन विमानों में अत्याधुनिक मिसाइलें, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और हाई-टेक कम्युनिकेशन तकनीक लगी होती है। स्टील्थ तकनीक किसी विमान को पूरी तरह अदृश्य नहीं बनाती, लेकिन उसकी पहचान और ट्रैकिंग को काफी कठिन जरूर बना देती है। यही वजह है कि दुनिया के कई देश अपनी वायुसेना को मजबूत करने के लिए स्टील्थ फाइटर जेट विकसित करने पर तेजी से काम कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें