'भारत के पास नया हीरो है, कभी नहीं भूलेंगे', कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ में बोला इजरायल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिलबोर्ड पर लिखा है, 'जिंदगियां बचाने के लिए धन्यवाद कैप्टन स्मित। हम आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।' यानिव रेवाच ने पोस्ट में भी कैप्टन मच्छार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इजरायल उनके इस काम को याद रखेगा।

India has a new hero Consulate General of Israel in Mumbai billboard Captain Machchhar
फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार।

मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में शहर में बिलबोर्ड लगाया है। मच्छार ने उस घटना के दौरान अपने को-पायलट की इजरायल जा रही उड़ान को क्रैश कराने की कोशिश को नाकाम किया था। इजरायल के मुंबई में महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने एक्स पर बिलबोर्ड की फोटो शेयर करते हुए कैप्टन स्मित मच्छार को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि भारत के पास एक नया हीरो है और इजरायल उनका नाम कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कैप्टन स्मित के जल्द ठीक होने की कामना भी की और कहा कि इजरायल उनका स्वागत करने का इंतजार कर रहा है।

बिलबोर्ड पर लिखा है, 'जिंदगियां बचाने के लिए धन्यवाद कैप्टन स्मित। हम आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।' यानिव रेवाच ने अपने पोस्ट में भी कैप्टन मच्छार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इजरायल उनके इस काम को याद रखेगा। यह बिलबोर्ड ऐसे समय लगाया गया है जब फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 से जुड़ी घटना को लेकर चर्चा हो रही है। यह विमान बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान ने इमरजेंसी संकेत भेजे थे। इसके बाद विमान ने 34 हजार फीट की ऊंचाई से अचानक 17 हजार फीट से ज्यादा नीचे की ओर तेज गिरावट दर्ज की।

फ्लाईदुबई के विमान में क्या हुआ था?

घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक शहर में स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाईदुबई की इस उड़ान में कुल 174 यात्री सवार थे। इनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। विमान को तेल अवीव पहुंचना था, लेकिन आपात स्थिति पैदा होने के बाद इसे सऊदी अरब में उतारना पड़ा। खबर के मुताबिक, इसी दौरान कैप्टन मच्छार ने विमान को सुरक्षित रखने के लिए ऐक्शन लिया। उनके सह-पायलट पर विमान को क्रैश कराने की कोशिश करने का आरोप है। इस घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर सामने आई जानकारी के आधार पर ही यह दावा किया गया है।

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें पायलट स्मित मच्छार खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है और वह विमान के गैली हिस्से में पीठ के बल लेटे दिखाई दे रहे हैं। इजरायल के महावाणिज्य दूतावास की ओर से लगाए गए बिलबोर्ड में कैप्टन मच्छार को यात्रियों की जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया गया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'भारत के पास नया हीरो है, कभी नहीं भूलेंगे', कैप्टन स्मित की तारीफ में इजरायल