Hindi NewsIndia NewsIndia first reaction to the Venezuela crisis Ministry of External Affairs expresses deep concern
वेनेजुएला संकट पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय ने जताई गहरी चिंता; शांति की अपील

वेनेजुएला संकट पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय ने जताई गहरी चिंता; शांति की अपील

संक्षेप:

घटनाक्रमों को चिंताजनक बताया है। भारत ने सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वे विवादित मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से निकालें। क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

Jan 04, 2026 01:27 pm ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी सेना द्वारा गिरफ्तारी और वहां पैदा हुए तनावपूर्ण हालातों पर भारत ने बयान जारी कर चिंता जताई है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर वेनेजुएला के घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की है और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारत वेनेजुएला में तेजी से बदलती स्थितियों पर करीबी नजर रख रहा है। भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी प्राथमिकता क्षेत्र की स्थिरता और वहां के लोगों की सुरक्षा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत ने वेनेजुएला के हालिया घटनाक्रमों को चिंताजनक बताया है। भारत ने सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया है कि वे विवादित मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से निकालें। क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें:US ने वेनेजुएला में जो किया, अब ताइवान में चीन वही करने जा रहा? इंटरनेट पर चर्चा
ये भी पढ़ें:वेनेजुएला के बाद अब इस देश का नंबर? डोनाल्ड ट्रंप ने दी सीधी धमकी
ये भी पढ़ें:कौन हैं वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज? मादुरो ने कभी कहा था शेरनी

विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी स्थिति साफ की है। कराकस स्थित भारतीय दूतावास वहां मौजूद भारतीय समुदाय के संपर्क में है। दूतावास को निर्देश दिए गए हैं कि वे भारतीयों को हर संभव सहायता और दिशा-निर्देश प्रदान करना जारी रखें।

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं। हम बदलती हुई स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करता है। हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को सुलझाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। कराकस में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और सभी संभव सहायता देना जारी रखेगा।'

पहले ही जारी हो चुकी है 'ट्रैवल एडवाइजरी'

इससे पहले शनिवार रात को भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी भी जारी की थी। इसमें भारतीयों को वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही, वहां रह रहे भारतीयों को अपनी आवाजाही सीमित रखने और अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा गया है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , Ajit Pawar Death LIVE Updates , अजित पवार प्लेन क्रैश और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।