'अपनी लाहौर वाली एडवाइजरी तो पढ़ लो...' पाकिस्तान के बाढ़ वाले दावे पर भारत ने सुनाया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के 'जानबूझकर बाढ़ लाने' के आरोपों पर भारत ने करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि चिनाब में उफान भारी बारिश से हुआ है। सिंधु जल संधि पर भी सख्त रुख कायम रखा।

पाकिस्तान ने फिर रोया 'बाढ़' का रोना, भारत ने सबूत के साथ बेनकाब किया झूठा प्रोपेगैंडा
पाकिस्तान ने फिर रोया 'बाढ़' का रोना, भारत ने सबूत के साथ बेनकाब किया झूठा प्रोपेगैंडा

पाकिस्तान में आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण मची तबाही के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने आरोप लगाया था कि भारत जानबूझकर उनके मुल्क में बाढ़ ला रहा है। अब भारत ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इन आरोपों को 'बेबुनियाद' करार देते हुए कहा कि चिनाब नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी सिर्फ और सिर्फ भारी मानसूनी बारिश का नतीजा है।

पाकिस्तानी मीडिया के दावों की कैसे खुली पोल

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान, पीओके और पंजाब में मूसलाधार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 37 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां घर, फसलें, मवेशी और सड़कें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। अपनी इस नाकामी को छिपाने के लिए पाकिस्तानी मीडिया ने यह राग अलापना शुरू कर दिया कि भारत जानबूझकर उनके यहां बाढ़ ला रहा है।

शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन दावों पर पलटवार किया। उन्होंने स्पष्ट किया, "पाकिस्तानी मीडिया की यह रिपोर्ट कि भारत जानबूझकर बाढ़ ला रहा है, पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यों के विपरीत है। 20 से 23 जुलाई 2026 के बीच जम्मू और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी मॉनसूनी बारिश हुई है, जिसका सीधा असर चिनाब नदी के बहाव पर पड़ा है।"

खुद पाकिस्तान का डेटा दे रहा गवाही

भारत ने पाकिस्तान के ही आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए उसके झूठे दावों की हवा निकाल दी। जायसवाल ने बताया कि खुद पाकिस्तान के 'बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग' (लाहौर) ने 22 जुलाई 2026 को जारी अपनी एडवाइजरी में चिनाब नदी के बढ़ते जलस्तर का कारण ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश को बताया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी एक प्राकृतिक और मौसमी प्रक्रिया है। मौसम की वजह से आई इस बाढ़ को 'भारत की साजिश' बताकर पेश करने की कोशिश तथ्यात्मक रूप से गलत है।

'भारत ने नहीं दी चेतावनी'- इस दावे का भी मिला सटीक जवाब

पाकिस्तानी अखबार में एक अधिकारी के हवाले से यह भी आरोप लगाया गया था कि भारत ने नदी के बहाव को लेकर पाकिस्तान को पहले से कोई जानकारी नहीं दी। इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान नदी का बहाव इतने खतरनाक या असाधारण स्तर तक पहुंचा ही नहीं था कि जिसके लिए किसी विशेष 'बाढ़ चेतावनी' को जारी करने की नौबत आए।

भारत ने स्पष्ट किया कि जलस्तर मानसूनी परिस्थितियों के ही अनुरूप था और खुद पाकिस्तान के अधिकारियों ने भी यह माना है। ऐसे में भारत पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाना पूरी तरह निराधार है। हालांकि, भारत ने यह जरूर कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी मानवीय आधार पर कूटनीतिक चैनलों के जरिए 'हाई-फ्लड डेटा' पाकिस्तान के साथ साझा किया जाएगा।

सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख बरकरार

सिंधु जल संधि के सवाल पर भारत ने अपना कड़ा रुख बरकरार रखा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "IWT पर भारत का रुख नहीं बदला है। जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद से अपना समर्थन पूरी तरह और स्थायी रूप से वापस नहीं ले लेता, तब तक यह संधि स्थगित रहेगी।" गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत ने इस संधि को स्थगित रखा है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'लाहौर वाली एडवाइजरी तो पढ़ लो...' पाकिस्तान के बाढ़ वाले दावे पर भारत ने सुनाया