'100 दिन से ज्यादा बीत गए और अब तक...', ईरान-इजरायल के बीच ताजा हमलों पर बोला भारत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सरकार की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया, 'यह संघर्ष अब 100 दिनों से अधिक समय से चल रहा है और इससे पहले ही भारी मानवीय पीड़ा हुई है। इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है।'

'100 दिन से ज्यादा बीत गए और अब तक...', ईरान-इजरायल के बीच ताजा हमलों पर बोला भारत

भारत ने सोमवार को इजरायल और ईरान के बीच हालिया हमलों के बाद पश्चिम एशिया में फिर से बढ़े तनाव की निंदा की। 8 अप्रैल को प्रभावी हुए अस्थायी सीजफायर के बाद दोनों देशों के बीच पहली बार सीधा सैन्य टकराव हो रहा है। विदेश मंत्रालय ने नए हमलों के बाद जारी बयान में क्षेत्र में तनाव तुरंत कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बयान में कहा गया, 'भारत पश्चिम एशिया में फिर से हुए हमलों पर गहरा खेद व्यक्त करता है। ये घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अत्यंत चिंता का विषय हैं।'

सरकार ने संघर्ष के लंबे समय तक चलने वाले मानवीय और आर्थिक परिणामों पर भी प्रकाश डाला। बयान में कहा गया, 'यह संघर्ष अब 100 दिनों से अधिक समय से चल रहा है और इससे पहले ही भारी मानवीय पीड़ा हुई है। इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है।' विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करने की अपील की।

भारत ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को सोमवार को सलाह दी कि वे ईरान की यात्रा न करें। साथ ही ईरान में मौजूद भारतीयों से कहा गया कि वे उपलब्ध किसी भी परिवहन साधन से देश छोड़ दें। बता दें कि इजरायल और ईरान ने सोमवार तड़के एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध छिड़ने का खतरा मंडराने लगा। वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों ने भी यरुशलम पर हमला किया और लाल सागर में इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी, जिससे तनाव और बढ़ गया।

इजरायल और ईरान में फिर गहराया टकराव

इजरायल ने सोमवार तड़के तेहरान के सिलसिलेवार मिसाइल हमलों के जवाब में ईरान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों को निशाना बनाया। पलटवार करते हुए ईरान ने फिर से इजरायल पर हमले किए। वायु रक्षा प्रणाली द्वारा ईरान की मिसाइलों को नष्ट किए जाने के दौरान मध्य इजरायल में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। ईरान के एक अधिकारी ने सोमवार को चेतावनी दी कि इजरायल की ओर से पश्चिम एशिया में अगर तनाव बढ़ाया जाता है तो इसके जो भी परिणाम होंगे, उनके लिए अमेरिका जिम्मेदार होगा।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को तेहरान में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, 'कोई भी इस पर विश्वास नहीं करता कि इजरायली शासन अमेरिका के समन्वय के बिना कोई कार्रवाई करेगा। इजरायली शासन की आक्रामकता के लिए अमेरिका जिम्मेदार है और तनाव में किसी भी तरह की वृद्धि के परिणामों के लिए भी वही जिम्मेदार होगा।' ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उसने इजरायल के दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों को विजय अभियान का हिस्सा बताया। इसने कहा कि इजरायल की ओर से ईरान के तीन इलाकों में रडार ठिकानों पर हमले के बाद यह मिसाइलें दागी गईं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें